May 19, 2024 : 3:54 AM
Breaking News
MP UP ,CG

कोलार थाने पहुंची साध्वी प्रज्ञा:FIR नहीं होने का आरोप लगाने वाली लड़की ने करा दी BJP सांसद की किरकिरी, पुलिस ने बता दिया कार्रवाई का स्टेटस

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Girl Who Accused The Police Of Not Taking Action Turned Out To Be False, The MP Scolded, Said It Is Not Right To Go To Someone’s House At Night Wearing Half Clothes

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पुलिस कोलार पुलिस थाना - Dainik Bhaskar

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर पुलिस कोलार पुलिस थाना

एक लड़की ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर की किरकिरी करवा दी। जिस लड़की की मदद करने के उद्देश्य से सांसद थाने पहुंचीं थी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एफआईआर और कार्रवाई की रिपोर्ट रख दी। इस पर सांसद ने लड़की को ही डांटा। लड़की ने कोलार पुलिस पर छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सांसद ने लड़की को भी फटकार लगाई। उन्होंने समझाया भी, हाफ कपड़े पहन कर किसी के फ्लैट पर जाना ठीक नहीं।

सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बताया, एक लड़की मेरे पास रोते हुए आई थी, कोलार थाने में पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है। मेरे साथ छेड़खानी और मारपीट हुई है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरे से खाली पेपर पर साइन कराए गए। सांसद ने कहा, मैं कार्यक्रम में शामिल होने कोलार इलाके में आई थी। वहां से मामले की जानकारी लेने थाने पहुंची। यहां पुलिस ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उसके बयान भी हुए हैं।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सांसद ने कहा, मुझे पता चला है कि लड़की यहां लिव इन में रह रही है। वह जिस लड़के साथ रह रही है, वह ठीक नहीं है। मैंने उसको समझाया है कि गलत बात नहीं करना। इस तरह रात में हाफ कपड़े पहन कर किसी के फ्लैट पर जाना ठीक नहीं है, लेकिन जिन लड़कों ने ऐसा किया है, उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

यह है मामला

पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई की रात को लड़की ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई थी। शिकायत में लड़की ने बताया कि वह अपने कथित मंगेतर के साथ खड़ी थी। वहां उसके दो दोस्त कार से आए। वह दोनों उनकी कार में बैठकर कोलार में उनके फ्लैट पर आ गए। जहां मंगेतर के दोनों दोस्त पार्टी करने लगा। इस बीच दोनों लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी राम सिंह और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

सांसद लड़कियों को लेकर संवेदनशील

बता दें सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर लड़कियों को लेकर संवेदनशील दिखाई दे रही है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने दो लड़कियों की अपने निवास पर खुद के खर्चे पर शादी धूमधाम से कराई। अब लड़की की शिकायत पर सांसद खुद थाने पहुंच गई।

लव जिहाद में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। ठाकुर ने कहा कि लिव इन रिलेशन पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है। गलत सभ्यता को परोसा जा रहा है। भोपाल में लव जिहाद बढ़ते जा रहा है। परिवार परेशान है। पुलिस प्रशासन लव जिहाद के केस में कार्रवाई नहीं कर रहा है। यहां धर्मांतरण और तीन तलाक के मामले बढ़ रहे हैं। इसके चलते ऐसे मामलों को अंजाम देने वालों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। ऐसे मामलों को लेकर मैँ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करुंगी।

खबरें और भी हैं…

Related posts

शादी की खुशियां मातम में बदली:वरमाला कार्यक्रम के बाद छत पर सो रहे दूल्हे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या, पत्नी के पहले पति पर संदेह

News Blast

शासन से आदेश मिलने के बाद ही खुलेंगे सीबीएसई स्कूल

News Blast

होशंगाबाद में बाढ़ के हालत, सेना और हेलीकॉप्टर बुलाए गए; सीएम ने की आपात बैठक; अगले दो दिन 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

News Blast

टिप्पणी दें