न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 10 Jul 2021 08:35 AM IST
सार
वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में कोई गड़बड़ी हो गई है तो उसे पांच मिनट में सुधार सकते हैं। बिहार सरकार ने यह सुविधा प्रदान की है।
टीकाकरण: कोरोना की वैक्सीन लगवाती महिला – फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
बिहार सरकार ने कोविड प्रमाण पत्र में सुधार करने की सुविधा जारी की है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 4 स्टेप बताए गए हैं, जिसके माध्यम से आप अपने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को सही कर सकते हैं। इस दौरान कोई जल्दीबाजी या गलती नहीं करनी है, क्योंकि सुधार मात्र एक ही बार होगा। अगर इसमें भी गलती हो गई तो करेक्शन फिर नहीं होगा।
दरअसल, बिहार में ऐसे लोगों की संख्या अधिक है, जो प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के बाद सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटते रहते हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोविड प्रमाण पत्र को अपने पासपोर्ट से भी लिंक कर सकते हैं। साथ ही अब अपना नाम और सर्टिफिकेट में दर्ज पते जन्म तिथि, लिंग, पहचान संख्या भी बदल सकते हैं। बहुत से लोगों के प्रमाण पत्र में गड़बड़ी है, लोग सुधार करवाने के लिए सिविल सर्जन कार्यालयों में पहुंचते हैं। अब तक सुधार को लेकर कोई विकल्प नहीं था, जिससे लोग काफी परेशान थे।