May 6, 2024 : 2:04 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

दुनिया की सबसे बौनी गाय बांग्लादेश में:23 महीने की रानी गाय की ऊंचाई सिर्फ 51 सेमी, वजन 28 किग्रा; लॉकडाउन में भी 15 हजार से ज्यादा लोग देखने आ चुके

ढाकाएक घंटा पहले

बांग्लादेश में इन दिनों एक गाय की काफी चर्चा है। यह दुनिया की सबसे बौनी गाय है। यह 23 महीने की है, लेकिन ऊंचाई सिर्फ 51 सेमी (20 इंच) है। वजन 28 किलोग्राम है। इसका नाम रानी रखा गया है। बांग्लादेश में लॉकडाउन के बावजूद करीब 15 हजार से ज्यादा लोग इसे देखने आ चुके हैं।

गाय के मालिक का नाम हसन हॉलादर है। उनका फॉर्म हाउस बांग्लादेश की राजधानी ढाका के पास चारीग्राम में है। हॉलादर ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बौनी गाय के तौर पर रानी का नाम दर्ज करने के लिए आवेदन भी दिया है।

रानी गाय भुट्‌टी यानी भूटानी नस्ल की गाय है। इसकी ऊंचाई करीब आधा मीटर है। यह सामान्य बकरी से भी कम है। आमतौर पर गाय की ऊंचाई एक से डेढ़ मीटर होती है।

रानी गाय भुट्‌टी यानी भूटानी नस्ल की गाय है। इसकी ऊंचाई करीब आधा मीटर है। यह सामान्य बकरी से भी कम है। आमतौर पर गाय की ऊंचाई एक से डेढ़ मीटर होती है।

भारतीय गाय के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, अभी दुनिया की सबसे बौनी गाय का रिकॉर्ड माणिक्यम के नाम दर्ज है। यह गाय केरल की है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, 2014 में माणिक्यम गाय की ऊंचाई 24 इंच मापी गई थी। हॉलादर ने बताया कि रानी को दुनिया की सबसे छोटी गाय का दर्जा देने के लिए 3 महीने का वक्त लिया गया है।

विजिटर्स को गाय की लंबाई नापकर भी दिखा रहे हॉलादर
रानी गाय को देखने आ रहे लोग भी हैरत में हैं। हॉलादर मीडिया पर्सन और विजिटर्स को रानी की लंबाई भी नाप कर दिखा रहे हैं। कई बार वजन भी तौला गया। लोग रानी के साथ फोटो ले रहे हैं। एक विजिटर रीना बेगम ने कहा कि मैंने अब तक अपने जीवन में इस तरह का कहीं कुछ नहीं देखा। यह मैं पहली बार देख रही हूं।

दूसरी गायों से डरती है रानी, इसलिए अलग रखा
गाय के मालिक हॉलादर ने कहा कि रानी बहुत मुश्किल से चल पाती है। वह दूसरी गायों से भी डरती है, इसलिए उसे सबसे अलग रखा गया है। उन्होंने कहा कि रानी दिन में 2 बार ही थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना खाती है। उसे घूमना पसंद है। बाहों में लेते हैं, तो वह खुश लगती है।

विजिटर्स गाय की फोटो और उसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।

विजिटर्स गाय की फोटो और उसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।

ईद पर नहीं बेचेंगे रानी को
इसी महीने 21 जुलाई को इस्लामिक त्योहार ईद उल-अजहा मनाया जाने वाला है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि हॉलादर अपनी इस अनोखी गाय को बलि के लिए बेच देंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हॉलादर ने कहा कि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। यह खबरें गलत हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

कोरोना दुनिया में: वियतनाम में 3 महीने बाद लोकल ट्रांसमिशन का पहला केस, चीन ने किम जोंग उन को वैक्सीन दिया

Admin

न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखा, कहा- एजेंसियां उन्हें कैद करके रख रहीं हैं, कहीं नहीं जा सकता

News Blast

स्पेनिश फुटबॉल लीग: काडिज ने बार्सिलोना को 29 साल बाद शिकस्त दी, 2-1 से हराया; EPL में चेल्सी टॉप पर

Admin

टिप्पणी दें