May 16, 2024 : 5:42 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

अब कार्रवाई किसी भी वक्त होगी शुरू:प्रशासन ने खोरी में मलबा हटाना शुरू किया, शुक्रवार से कार्रवाई शुरू करने के संकेत

फरीदाबाद3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
नगर निगम, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी खोरी कॉलोनी पहुंचे। - Dainik Bhaskar

नगर निगम, पुलिस व प्रशासन के अधिकारी खोरी कॉलोनी पहुंचे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी कॉलोनी में तोड़फोड़ की गतिविधियां शुरू हो गयी। गुरुवार सुबह पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और पहले की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के बाद जमा मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया। नए मलबे को रखने की जगह भी मिल सके और रास्ता भी खाली हो सके। नगर निगम, पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने गुरुवार सुबह छह बजे से ही खोरी कॉलोनी में डेरा जमाए रखा। सभी रास्तों को बैरिकेडस से बंद कर दिया गया ताकि किसी प्रकार की आवाजाही न हो सके। तोड़फोड़ के डर से कई लोग अपने-अपने सामान ले जाते भी नजर आए। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने कई अर्धनिर्मित मकानों को भी हटवाया। इसे एक प्रकार से तोड़फोड़ की प्रारंभिक कार्रवाई मानी जा रही है। अधिकारियों से इस बात के संकेत मिले हैं कि शुक्रवार से कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे नगर निगम कमिश्नर डॉ गरिमा मित्तल, डीसी यशपाल एवं डीसीपी एनआईटी अंशु सिंगला सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी खोरी कॉलोनी पहुंचे और वहां लोगों को समझाया। इस दौरान सभी अधिकारियों ने कहा कि निर्माण सामग्री जिसमें ईट, चौखट, खिड़की, दरवाजे व अन्य जरूरी सामान है वह काफी महंगा होता है। ऐसे में जो लोग चाहे तो वह अपना मलबा व जरूरी सामान उठा सकते हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा वहां पर बड़ी संख्या में अर्थ मूवर्स व ट्रकों का इंतजाम किया गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग सामने आए और अपना सामान ले जाना शुरू किया। दोपहर बाद तक काफी संख्या में मकानों का सामान व मलबा उठाया जा चुका था। निगम सूत्रों ने बताया कि खोरी में पहले हुई तोड़फोड़ के बाद मलबा मौके से नहीं हटाया गया था। ऐसे में अधिकारियों ने जेसीबी व ट्रक लगाकर भारी मात्रा में मलबा हटवाकर रास्ता खाली कराया। नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को की गयी कार्रवाई तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू करने का प्रारंभिक चरण माना जा रहा है। इससे संकेत साफ है कि प्रशासन शुक्रवार सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर सकता है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

जबलपुर में तीन डिग्री गिरा रात का पारा, सुबह से चल रही सर्द हवाएं

News Blast

झारखंडः दलित छात्रा की मौत, परिजनों ने स्कूल पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

News Blast

आप वीर होंगे पर अग्निवीर तो कतई नहीं हैं…’, जब वकील की टोका टाकी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

News Blast

टिप्पणी दें