May 13, 2024 : 12:39 AM
Breaking News
MP UP ,CG

पति का मर्डर, पत्नी बगल में सोती रही..:विदिशा में खाट पर सोए पति का चेहरा और जबड़ा बेरहमी से काट डाला, 15 दिन पहले हुई थी शादी

विदिशा6 घंटे पहले

बेटे की हत्या के बाद जमीन पर बेसुध पड़े पिता।

विदिशा में पत्नी के साथ सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गई। चेहरा और जबड़ा बेरहमी से काटा गया था। खास बात यह है कि पत्नी पास में सोती रही, लेकिन उसे पता नहीं चला। दोनों की 15 दिन पहले शादी हुई थी। एक दिन पहले जब मायके से दुल्हन घर आई तो परिवार वाले होशंगाबाद नर्मदा नहाने गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूरा शक पत्नी पर ही है।

घटना विदिशा से 70 किलोमीटर दूर मलिया खेड़ी गांव की है। पत्नी की नींद खुली तो उसे पति की लाश दिखी। पत्नी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को पत्नी पर भी शक है। पास में सो रहे पति की हत्या हो गई और उसे पता नहीं चला, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।

घर में सिर्फ दोनों ही थे
पुलिस के मुताबिक रात में घर में सोनू पुत्र मोहर प्रजापति (22) और पत्नी ही थे। दोनों की शादी 20 जून को हुई थी। शादी के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। एक दिन पहले ही वह सुसराल आई थी। दोनों को घर पर छोड़कर मोहर प्रजापति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नर्मदा नहाने होशंगाबाद चले गए थे। मृतक के भाई के मुताबिक, अभी हाल ही में शादी हुई थी और 1 दिन पहले ही सोमवार को सोनू की पत्नी घर आई थी। उसी रात को यह वारदात हो गई। मृतक के भाई के कहा, उनके परिवार का किसी से विवाद भी नहीं है।

जांच की जा रही है

मृतक की शादी 20 जून 2021 को हुई थी और उसकी पत्नी अभी एक दिन पहले घर आई थी। रात्रि में ही पति का कत्ल हो गया। दोनों की चारपाई पास-पास ही लगी थी। सारे पहलुओं पर ध्यान रखते हुए जांच कर रहे हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद और क्लियर हो जाएगा।

-आरपी रावत, SDOP

खबरें और भी हैं…

Related posts

जबलपुर में TC मांगने पर छात्रा को पीटा:छात्रा ने पूछा था कि 10वीं में नंबर कम क्यों आए? प्राइवेट स्कूल के स्टाफ ने परिवार से की मारपीट; भागकर बचाई जान

News Blast

लड़की का आरोप- हमीदिया के पूर्व अधीक्षक ने मिलने बुलाकर छेड़खानी की; डॉक्टर का कहना- स्टिंग के नाम पर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा, 50 लाख रुपए मांगे

News Blast

चारधाम परियोजना में सड़क की चौड़ाई बढ़ाए जाएगी या नहीं? SC ने सुरक्षित रखा फैसला

News Blast

टिप्पणी दें