May 16, 2024 : 11:37 PM
Breaking News
MP UP ,CG

बेटे की ट्यूटर से शादी मामले में नया खुलासा:जिस पिस्टल से बेटे ने खुद को गोली मारी, पिता ने उसे करीबी के यहां छिपा दिया था; केस दर्ज करने के बाद पूछताछ शुरू

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
यशवंत और दादा मांगीलाल दोनों की हो चुकी है मौत - Dainik Bhaskar

यशवंत और दादा मांगीलाल दोनों की हो चुकी है मौत

इंदौर में बेटे की होम ट्यूटर से शादी रचाने की कोशिश करने वाले डाॅक्टर जितेंद्र पिंडोरिया के बेटे यशवंत की मौत नए तथ्य सामने आए हैं। डॉक्टर के बेटे ने खुद को जिस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की थी। उस पिस्टल को डॉक्टर ने अपने करीबी सूरज को देकर छिपाने के लिए कहा था। पुलिस ने पिस्टल उसके बरामद कर FIR दर्ज की है।

खुड़ैल CSP अजय वाजपेयी के अनुसार, सूरज उर्फ सुजीत पिता सावरसिंह कनेर निवासी PSC कम्पेल डॉक्टर जितेंद्र के भाई का दोस्त है। पिछले महीने डॉक्टर के बेटे यशवंत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार वालों ने जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। यशवंत ने जिस पिस्टल से खुद को गोली मारी थी, पुलिस उसे ढूंढ रही थी। पिस्टल सूरज के पास से मिली है। अब पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।

बेटे की ट्यूटर को दिल दे बैठा डॉक्टर:इंदौर में 15 साल छोटी टीचर से हुआ प्यार; शादी में बच्चों के साथ आ धमकी पहली पत्नी, थाने पहुंचाया

यशवंत की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक 10 लोगों से पूछताछ की है। आत्महत्या का कारण तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस माता-पिता के बीच विवाद, डॉक्टर का प्रेम प्रसंग और व्यापारिक लेन-देन जैसे कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, परिवार के बयानों के साथ पुलिस तकनीकी सहायता भी ले रही है। डॉक्टर जितेंद्र के जब्त मोबाइल की रिकॉर्डिंग की भी जांच की जा रही है। यशवंत की मौत के तुरंत बाद डॉक्टर ने अपनी प्रेमिका लक्ष्मी प्रिया को फोन किया था। उसने कहा कि यशवंत चला गया। इस पर लक्ष्मी प्रिया ने खुशी जाहिर की थी और कहा- अब तो मजा आ गया, लेकिन जितेंद्र ने जैसे ही कहा कि यशवंत की मौत हो गई, यह सुनते ही लक्ष्मी प्रिया चुप हो गई थी। यशवंत की मौत के पांचवें दिन उसके दादा मांगीलाल पिंडोरिया की भी मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हो गई थी। परिवार वालों ने मौत का कारण तबीयत खराब होना बताया था।

रिश्तों की गुत्थी और उलझी:दूसरी शादी रचाने में विफल डॉक्टर के बेटे की मौत, कारतूस के दो खोल मिले

कैसे मिली जानकारी यशवंत की हो गई मौत
पुलिस ने सूरज से पूछताछ की तो यह खुलासा हुआ कि पिस्टल अवैध है। यशवंत की मौत के बाद वह फार्महाउस पर पहुंचा था और डॉक्टर जितेंद्र ने उसे पिस्टल दी थी कि इसे छिपा दो। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि पिस्टल कौन लाया था? डॉक्टर जितेंद्र पिस्टल सूरज को भी छिपाने के लिए क्यों दी है?

बिंदुओं पर जांच

डॉक्टर की पत्नी के बयान लेने के साथ उसकी बेटी से पूछताछ हुई। अभी दोनों से खास जानकारी नहीं मिली। अफसरों ने कहा तीन बिंदुओं पर जांच चल रही है। पहला- बेटा महंगी पिस्टल कहां से लाया? दूसरा- घटनास्थल पर दो खोल मिले, वो कैसे चले, अभी दूसरी बार गोली चलने की बात किसी के गले नहीं उतर रही है। तीसरा- आखिर यशवंत को गोली लगी कहां। इसकी पुष्टि अस्थि की जांच में होगी।

बेटे की ट्यूटर से शादी के मामले में नया मोड़:डॉक्टर के बेटे यशवंत के मोबाइल की जांच में खुलासा- मौत से एक दिन पहले हुआ था 20 हजार रु. का ट्रांजैक्शन, बयान बदल रहे दादा

15 दिन पहले भंवरकुआं थाना क्षेत्र में डॉक्टर जितेंद्र दूसरी शादी के दौरान पकड़ा गए थे और कुछ दिन बाद डॉक्टर जितेंद्र के पिता की मौत हो गई थी और कुछ दिन बाद ही डॉक्टर के बेटे यशवंत ने गोली मारकर आत्महत्या की थी। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी हुई है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

चैत्र माह की शीतला सप्तमी: सुबह से मंदिर पहुंची महिलाएं, पूजन-अर्चन कर श्रृंगार सामग्री भेंट की

Admin

देवरानी से गैंगरेप, जेठानी को बेचा:कपल की करतूत; सागर में अपने-अपने पति से परेशान देवरानी-जेठानी को दूसरी शादी का झांसा देकर ले गए, एक दुष्कर्म के बाद छूटी, दूसरी लापता

News Blast

इंदौर में नकली तेल का कारोबार पकड़ा:राजहंस, अमृत और नीलकमल समेत कई ब्रांड के पैकेट में भर रहे थे नेपाल का मंगाया तेल; छापे में 9.50 लाख रुपए का सोयाबीन का ऑयल जब्त, 16 सैंपल लिए

News Blast

टिप्पणी दें