May 12, 2024 : 9:52 AM
Breaking News
MP UP ,CG

चैत्र माह की शीतला सप्तमी: सुबह से मंदिर पहुंची महिलाएं, पूजन-अर्चन कर श्रृंगार सामग्री भेंट की

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा8 मिनट पहले

कॉपी लिंकखंडवा के सराफा बाजार स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शीतला सप्तमी पर दर्शन। - Dainik Bhaskar

खंडवा के सराफा बाजार स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शीतला सप्तमी पर दर्शन।

– महिलाओं ने ठंडा भोजन ग्रहण कर शीतला माता को ठंडी पूजन सामग्री का भोग लगाया

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर रविवार को शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। होली के त्योहार के सातवें दिन शीतला सप्तमी मनाई जाती है। शहर के सराफा बाजार स्थित शीतला माता मंदिर व दुबे कॉलोनी, नवचंडी माता मंदिर परिसर स्थित मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन किया।

सराफा बाजार स्थित शीतला माता मंदिर में पूजन-अर्चन करती महिलाएं

सराफा बाजार स्थित शीतला माता मंदिर में पूजन-अर्चन करती महिलाएं

मंदिरों में सुबह 6 बजे से पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ लग गई थी। ठंडा भोजन का भोग लगाकर महिलाओं ने कथा सुनी। माता शीतला का पूजन कर परिवार की खुशहाली व शांति की कामना की। माताजी का पूजन-अर्चन कर श्रृंगार सामग्री भी भेंट की। महिलाओं ने एक दिन पहले बने शीतल भोजन भेंट किया। इसी दिन महिलाओं ने होली माता की भी पूजा की। नगर के पुजारी पंडित गणेश मार्कण्डेय ने कहा शीतला सप्तमी पर ऋतु का अंतिम बासी भोजन किया जाता है और सीख ली जाती है कि अब गर्मी में बासी भोजन से परहेज करना है।- नहीं जलाते चूल्हापं. मार्कण्डेय ने बताया शीतला माता की पूजा के दिन घर में चूल्हा नहीं जलाते। शीतला माता की उपासना बसंत और ग्रीष्म की संधि पर की जाती है। चेचक के प्रकोप के दिनों में यह संधिकाल चेचक संक्रमण का मुख्य समय माना जाता था और इसलिए देवी की पूजा-अर्चना कर नियमों का पालन किया जाता हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

बकाया 418 करोड़ रुपए खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर, योगी बोले- सरकार ने तीन साल में एक लाख करोड़ का भुगतान कर बनाया रिकॉर्ड

News Blast

राजधानी में बाइक चोरी करते बदमाश सीसीटीवी में कैद; सूचना देने वाले को पुलिस प्रशंसा पत्र और 5 हजार रुपए नकद देगी

News Blast

यहां भी हाथरस जैसे आरोप, लड़की के पिता बोले- पुलिस ने मर्जी के खिलाफ बेटी का अंतिम संस्कार किया

News Blast

टिप्पणी दें