May 21, 2024 : 5:30 AM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल में धोखेबाज पत्नी:सास के जेवरात और ससुर की पिस्टल लेकर प्रेमी के साथ भागी 4 साल की बच्ची की मां, चोरी के बाद मुंबई में रहने लगी; दोनों पकड़ाए

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Mother Of A 4 year old Girl, Who Eloped With Her Lover With Her Mother in law’s Jewelery And Father in law’s Pistol, Moved To Mumbai After The Theft; Caught Both

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपियों से जब्त सामान। - Dainik Bhaskar

आरोपियों से जब्त सामान।

भोपाल में एमपी नगर थाना पुलिस ने महिला और युवक को मुंबई से पकड़ा है। महिला अपनी चार साल की बच्ची को छोड़कर एक महीने पहले प्रेमी के साथ चली गई थी। घर से वह सास के सोने-चांदी के जेवरात और ससुर की पिस्टल भी चुरा ले गई थी। इधर, परिवार वालों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। महिला के पकड़े जाने के बाद पूरा राज सामने आ गया। पुलिस ने गहने और पिस्टल भी जब्त की है।

29 मई को शिवाजी नगर के रहने वाले नरेश पाल सिंह ने थाने में पिस्टल और सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआत में घटना में घर में मौजूद नौकरों पर शंका जताई जा रही थी।

घटना के कुछ दिनों बाद नरेश पाल सिंह के बेटे रणबीर सिंह की पत्नी पूर्वा (29) लापता हो गई। इसकी गुमशुदगी परिवार वालों ने थाने पर दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने टीम गठित की। टीम ने पूर्वा को तलाश कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अनिल पाठक (26) पिता देवेंद्र पाठक निवासी शाहपुरा से प्रेम करती है। अनिल मूलत: ग्वालियर का रहने वाला है। उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की थी। इसके बाद दोनों घूमने के लिए मुंबई गए। पूछताछ में पूर्वा ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को दो साल से जानते हैं।

नौकरों पर जता रहे थे शक

पुलिस और परिवार वाले घर में मौजूद नौकरों पर शक जाहिर कर रहे थे। घटना के बाद लापता हो जाने से पुलिस का शक बढ़ गया। पुलिस ने पूर्वा के मोबाइल की लोकेशन ट्रैस की। उसकी लोकेशन मुंबई में नाला सोपारा के पास मिली। यहां वह अनिल के साथ रह रही थी। दोनों साथ रहना चाह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 312 बोर की पिस्टल, दो मैगजीन, दो मोबाइल, नकदी 5500 रुपए और जेवरात बरामद किए हैं।

खबरें और भी हैं…

Related posts

पीएम मोदी का पोप फ्रांसिस को न्योता

News Blast

शीतल नगर और सुखलिया में कोरोना विस्फोट, दोनों क्षेत्रों में 10-10 मरीज मिले, सुदामा नगर, महालक्ष्मी नगर, साईं नाथ कॉलोनी में भी संक्रमण फैला

News Blast

शाहजहांपुर में महिलाएं कर रहीं शराब तस्करी:दाल पकाने वाली हंडिया में बना रही हैं शराब, 3 दिन में 18 महिलाएं गिरफ्तार; 120 लीटर अवैध शराब भी पकड़ी गई

News Blast

टिप्पणी दें