April 28, 2024 : 2:15 AM
Breaking News
MP UP ,CG

एकतरफा आशिकी ने पहुंचाया जेल:36 साल की प्रोफेसर के पीछे पड़ा 22 साल का चपरासी; नौकरी गई फिर भी नहीं माना, कभी कार में फूल रख देता तो कभी चॉकलेट

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • A Little Love Story: Bhopal College Peon Caught By Police Over Female Professor Complaint

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में एकतरफा प्यार में एक युवक जेल पहुंच गया। 22 साल का युवक प्राइवेट कॉलेज की 36 साल की प्रोफेसर को परेशान कर रहा था। युवक कॉलेज में प्यून था। प्रोफेसर ने उसे समझाने का भी प्रयास किया। उसकी हरकतों के कारण कॉलेज से उसे निकाल भी दिया गया। इसके बावजूद वह नहीं माना। वह कभी महिला की गाड़ी में फूल रखता, तो कभी चाॅकलेट। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अरेरा कॉलोनी निवासी 36 साल महिला प्राइवेट कॉलेज में प्रोफेसर है। उसने बताया कि 2019 में भरत उर्फ अश्विन नाम का युवक भी उसी कॉलेज में प्यून था। वह आम लोगों की तरह उससे बात करती थी। इसी दौरान उसने कॉलेज में ही उससे प्यार का इजहार करते हुए कहा कि मैडम आपसे प्यार करता हूं। महिला प्रोफेसर ने बताया कि उसने प्यून को समझाया कि अभी वह बहुत छोटा है। इस तरह की बातों में उसे नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन भरत ने उस बात को कुछ और ही समझ लिया। वह प्रोफेसर का घर से कॉलेज आते-जाते पीछा करने लगा। इसके बाद उसने कॉलेज में ही उनका एक बार हाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और भरत को कॉलेज से निकाल दिया गया।

इसके बाद तो वह महिला प्रोफेसर के पीछे ही पड़ गया। वह उनके घर से निकलते ही पीछे पड़ जाता था। जैसे ही उसे मौका मिलता तो वह कार में अपने प्यार के इजहार की निशानी छोड़ देता था। इसी से परेशान होकर महिला प्रोफेसर आरोपी भरत के घर पहुंची। उन्होंने माता-पिता के सामने उसे समझाया। माता-पिता ने भी भरत को डांटा।

उस दौरान वह मान गया कि अब ऐसा नहीं करूंगा, लेकिन दोबारा वह ऐसा ही करने लगा। दो दिन पहले उसने व्यापमं चौराहे के पास प्रोफेसर का रास्ता रोकते हुए कहा कि वह प्यार करता है। वह शादी करना चाहता है। महिला प्रोफेसर को जब लगा कि अब भरत नहीं मानने वाला तो उन्होंने एमपी नगर पुलिस से शुक्रवार को एक लिखित शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी भरत पर छेड़छाड़, पीछा करना, रास्ता रोकना और धमकी देने समेत 6 से अधिक धाराओं में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सवा दो साल से लगातार कर रहा परेशान
महिला प्रोफेसर ने बताया कि भरत करीब दो साल से मुझे परेशान कर रहा है। मुझे लगा कि वह छोटा है समझ जाएगा, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब सोचती हूं कि उसकी पहले ही शिकायत करती, तो उसे शुरू में ही सबक मिल जाता। पुलिस ने कहा कि भरत एक तरफा प्यार में यह सब कर रहा था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

छंटने लगे बादल: जबलपुर में अब भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक, धुंध की वजह से सुबह 400 मीटर रही दृश्यता

Admin

भारत सरकार के सचिव ने देखा इंदौर: मिश्रा ने इंदाैर की सड़काें पर चलाई साइकिल; बोले – शहर पूरे देश काे स्वच्छता का पाठ सिखा रहा, नदियों को साफ कर मिसाल कायम किया

Admin

विदिशा कुआं हादसे पर मंत्री का अजीब बयान, VIDEO:गंजबासौदा हादसे के सवाल पर विजय शाह बोले- आरोपियों को फांसी की सजा मिलेगी, CM के निर्देश पर आरोपी चिन्हित कर लिए हैं

News Blast

टिप्पणी दें