May 19, 2024 : 5:45 AM
Breaking News
MP UP ,CG

छंटने लगे बादल: जबलपुर में अब भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक, धुंध की वजह से सुबह 400 मीटर रही दृश्यता

[ad_1]

Hindi NewsLocalMpJabalpurIn Jabalpur, The Minimum Temperature Is Still Five Degrees Above Normal, The Day Temperature Is Also More Than 27 In Sunlight.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर10 मिनट पहले

कॉपी लिंक

तिलवारा घाट पर छाया रहा सुबह धुंध

शहर में कई दिनों से मंडरा रहे काले बादल अब छंटने लगे हैं। रविवार से धूप खिलने का सिलसिला जारी है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान भी सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान में शनिवार की रात में तुलना में गिरावट दर्ज है, लेकिन यह अब भी सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को चल रही उत्तरी हवाएं ठंड का अहसास सुबह-शाम कराने लगी हैं।उत्तरी हवाएं बढाएगी ठंडअधारताल स्थित मौसम विभाग केंद्र के अनुसार सोमवार को उत्तरी हवाएं तीन से चार किमी की रफ्तार से चल रही है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान रात में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह आर्द्रता 90 प्रतिशत रही। पिछले वर्ष जनवरी में इसी तारिख को अधिकतम तापमान 16.8 था और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने का अनुमान है। सोमवार सुबह भी जिले में धुंध छाया रहा। दृश्यता 400 मीटर का था। पर धूप के साथ ही कोहरा छंट गया।वेस्टर्न डिस्टर्बन्स निकल चुका हैमौसम विभाग में सहायक मौसम वैज्ञानिक देवेंद्र तिवारी के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बन्स का प्रभाव कम हो चुका है। काले बांद छंट रहे हैं। आज आकाश पूरी तरह साफ हो जाएगी। इसके चलते रात में न्यूनतम तापमान नीचे आएगा। इसकी वजह उत्तरी हवाएं भी हैं। हिमालय से टकराकर आ रही उत्तरी हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर एक-दो दिन में दिखेगा। अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान 10 के नीचे आ जाएगा।

[ad_2]

Related posts

पुलिस को चकमा देकर जय बाजपेई के तीनों भाईयों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मकान की कुर्की का जारी हुआ था नोटिस

News Blast

ये लापरवाही घातक हो सकती है माननीय:पुल के डेढ़ फुट ऊपर से बह रहा था पानी, सांसद नकुल नाथ के काफिले में शामिल राज्य मंत्री की गाड़ी फंसी, बड़ा हादसा टला

News Blast

DIG अनंत देव के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश; 3500 पन्नों की रिपोर्ट में SIT ने पुलिस-अपराधियों के गठजोड़ के कई खुलासे किए

News Blast

टिप्पणी दें