May 12, 2024 : 12:43 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में:44,185 नए मरीज मिले, 57,499 ठीक हुए और 737 ने जान गंवाई; नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम

  • Hindi News
  • National
  • Coronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

नई दिल्ली8 घंटे पहले

देश में शुक्रवार को कोरोना के 44,185 नए मरीजों की पहचान हुई। 57,499 ठीक हुए और 737 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,160 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। कुल 4.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 मरीजों ने जान गंवाई थी। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है।

लगातार दूसरे दिन कम हुए केस
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना केस कम हुए। बुधवार को 48,606 केस आए थे। इसके बाद गुरुवार को 46,781 केस आए और शुक्रवार को 44,185 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

उधर, बॉम्बे हाई कोर्ट का कहना है कि वह वकीलों को कम से कम जुलाई के आखिर तक सब अर्बन ट्रेनों से यात्रा करने की इजाजत नहीं दे सकता, क्योंकि महाराष्ट्र स्टेट कोविड 19 टास्क फोर्स ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई है।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,185
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 57,449
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 737
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.05 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.95 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.01 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.90 लाख

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र

यहां शुक्रवार को 8,753 लोग संक्रमित पाए गए। 8,358 लोग ठीक हुए और 156 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़
राज्य में शुक्रवार को 305 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 9.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,450 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,620 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश
यहां शुक्रवार को 132 लोग संक्रमित पाए गए। 228 लोग ठीक हुए और 15 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.81 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,616 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,560 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. राजस्थान
यहां शुक्रवार को 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 159 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,930 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,312 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
राज्य में शुक्रवार को 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 228 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,064 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,644 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
दिल्ली में शुक्रवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 407 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,983 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,041 मरीजों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां शुक्रवार को 43 नए मामले सामने आए। 54 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,989 लोगों की मौत हो गई। 514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

लद्दाख में सेना की तैयारी: सीमा पर तैनात सैनिकों को मिली नई हाउसिंग फेसिलिटी, माइनस 40 डिग्री तापमान में भी रह सकेंगे जवान

Admin

हरियाणा STF ने पकड़े 3 इनामी बदमाश:एक पर एक लाख तो दो पर था 45 और 10 हजार रुपए का पुरस्कार; हिसार, देहरादून और पलवल से गिरफ्तार किए गए आरोपी

News Blast

देश में 24 घंटे में आए 1.79 लाख नए केस, प्रीकॉशन डोज की हुई शुरुआत

News Blast

टिप्पणी दें