May 18, 2024 : 2:06 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

वेदर अपडेट:बारिश ने बदला मौसम का मिजाज; गर्मी में तेजी से बढ़ रही है बिजली की डिमांड

नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को शाम हुई कई इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। दिल्ली के कई जगहों पर अच्छी तो कई जगहों पर हुई हल्की बारिश के कारण तापमान का में गिरावट देखने को मिली।

कुछ इलाकों में बारिश के बाद भी जिले में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जो तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था, वह थोड़ी देर की बारिश की वजह से 5 डिग्री तक लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 तो वहीं न्यूनतम 31 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

इससे पहले गुरुवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। आज का न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

राजधानी दिल्ली में एक ओर जहां लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है तो वहीं दूसरी ओर बिजली की डिमांड भी पीक पर है। शुक्रवार को दिल्ली में बिजली की डिमांड 7323 मेगावाट पहुंच गई,यह 2020 और 2021 को मिलाकर अब तक की सर्वाधिक बिजली की मांग है।

बीएसईएस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस साल के लिए डिस्कॉम ने अनुमान लगाया गया था कि बिजली की मांग 7900 मेगावाट तक जा सकती है।लेकिन लॉकडाउन और बारिश-तूफान को देखते हुए लग रहा है कि पीक डिमांड अपेक्षाकृत कम रह सकती है। इस बार पीक डिमांड 7000 मेगावाट से 7400 मेगावाट के बीच रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

MP News: दमोह के गंगा जमना स्कूल पर चलेगा बुलडोजर, नोटिस जारी, गृहमंत्री बोले- माफिया पर तो चलता ही है

News Blast

जब 60 से 70% आबादी में वायरस के खिलाफ इम्युनिटी आएगी, तभी खत्म होगा कोरोना; जानिए कब और कैसे आएगी हर्ड इम्युनिटी

News Blast

पुलिस की कार्रवाई:गैंगस्टर बवानिया के मौसेरे भाई का हत्यारोपी बदमाश गिरफ्तार, दोनों पैरों लगी गोली, कंझावला हत्या में भी था शामिल

News Blast

टिप्पणी दें