May 19, 2024 : 6:04 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

30 जून का राशिफल:वृश्चिक राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार और अचानक फायदे के योग बन रहे हैं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (30th June 2021), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • कर्क और मकर राशि वाले लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं, नुकसान के भी योग हैं

30 जून, बुधवार के ग्रह-नक्षत्रों से आयुष्मान और पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। जिससे महीने का आखिरी कई लोगों के लिए अच्छा रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज मेष राशि वाले लोगों के काम समय पर पूरे होंगे और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वृष राशि वाले लोगों के लिए ग्रह गोचर अनुकूल है जिससे फायदे वाला दिन रहेगा। वृश्चिक राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। किसी काम में अचानक फायदा भी मिल सकता है। मीन राशि वाले लोगों को बिजनेस में फायदा होगा और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी।

आज मिथुन, सिंह, कन्या, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इन 6 राशि वाले लोगों की जॉब और बिजनेस पर सितारों का का मिला-जुला असर पड़ेगा। इनके अलावा कर्क और मकर राशि वाले लोगों को कामकाज में परेशानी हो सकती है। इन 2 राशियों को पूरे दिन संभलकर रहना होगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- अपना कोई सपना साकार करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। और यह गुण आप में विद्यमान हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। नेगेटिव- कभी-कभी आलस की वजह से आपके कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। व्यवसाय- बिजनेस पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको उचित ऑर्डर और नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। कर्मचारियों का भी काम के प्रति पूरा समर्पण रहेगा। जिससे काम सही समय पर पूरे होते जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव संबंधी कुछ मौके मिल सकते हैं। लव- पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। स्वास्थ्य- किसी-किसी समय थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाकर रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। असामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। नेगेटिव- ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है। इस पर काबू रखें। अनजान व्यक्तियों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। धोखाघड़ी होने से अपना बचाव रखें। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी। बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। पार्टियों से व्यवसाय में कोई बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। साथ ही पब्लिक डीलिंग में भी मुनाफे दायक स्थितियां रहेंगी। लव- पति-पत्नी के संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। पानी का अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

मिथुन – पॉजिटिव- कोई रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो सकता है। इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। नेगेटिव- घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान बनाकर रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ तनाव रह सकता है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही लें। व्यवसाय- मीडिया और मार्केटिंग संबंधी बिजनेस में अच्छह उपलब्धियां बन रही हैं। अपनी मेहनत के मुताबिक उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। लेकिन वर्तमान समय धैर्य रखने का है। सरकारी संस्थाओं से संबंधित कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लव- परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य- वाहन द्वारा अथवा गिरने से चोट लगने की स्थिति बन रही है। इस समय बहुत ही सावधानी रखने की जरूरत है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रही किसी परेशानी से आज कुछ समाधान मिलेगा। सकारात्मक नजरिया रखने से भी परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। बच्चों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। नेगेटिव- बच्चों की किसी गलती को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने का प्रयास करें। किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से आपकी दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त हो सकती है। परंतु यह समय उनके स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने का है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल सकते हैं। बेहतर होगा अपनी नीतियों में बदलाव लाएं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। लव- जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपके आत्मबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। स्वास्थ्य- एसिडिटी और गैस की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या और खानपान को संतुलित रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

सिंह – पॉजिटिव- आज दिन बहुत ही सकारात्मक व्यतीत होगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। व्यवसाय- साझेदारी संबंधी बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। लव- पति-पत्नी का आपस में बेहतरीन तालमेल रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। भावनाओं में आकर आप नुकसान कर सकते हैं। हालांकि अपनी कार्य क्षमता के दम पर कोई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से कर लेंगे। किसी रिश्तेदार का घर में आगमन और वार्तालाप द्वारा खुशनुमा माहौल बना रहेगा। नेगेटिव- अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इनकी वजह से अपनी नजदीकी लोगों के साथ भी संबंध खराब हो सकते हैं। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। यह समय व्यक्तिगत कार्यों को पूर्ण करने का है। व्यवसाय- मार्केटिंग तथा ऑनलाइन कामों में ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ चल रहा पुराना मतभेद आज खत्म हो सकता है। लेकिन सावधान रहना भी जरूरी है। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। परंतु परेशानियों का प्रभाव घर पर ना पड़ने दें। स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी जुकाम की दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक तथा देसी इलाज फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों से संबंधित रूपरेखा बना ले। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल रहेगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। नेगेटिव- घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें। जिससे कि वे अपने आप को उपेक्षित महसूस ना करें। किसी-किसी समय भावुकता और आलस की वजह से बनते कार्यों में विघ्न पड़ सकता है। जिसकी वजह से भारी नुकसान भी होने की आशंका है। व्यवसाय- बिजनेस संबंधी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। लापरवाही की वजह से पार्टियां टूट सकती हैं। हालांकि अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। परंतु धैर्य और संयम से यह मुश्किल समय निकल जाएगा। नौकरी पेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। लव- दोस्तों के साथ फैमिली गेट-टुगेदर हो सकती है। मन प्रफुल्लित और सुकून भरा रहेगा। स्वास्थ्य- थकान और कमजोरी रहेगी। उचित खानपान और आराम में भी ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज किसी काम में अप्रत्याशित लाभ होने की स्थिति बन रही है। अपने कार्यों के प्रति फोकस रहें। अपनी प्रतिभा और नॉलेज को पहचानें। इस समय मेहनत के निकट भविष्य में बहुत ही उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति बनी रहेगी। परंतु कभी-कभी आपके वहम और जिद्दीपन की वजह से कुछ संबंध भी खराब हो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर सुधार लाएं। बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों का अनुसरण ना करें। व्यवसाय- आज पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग संबंधी कामों के लिए दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्र अच्छे होने की वजह से व्यवसाय में भी गति आएगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस आज कुछ मंद रहेंगे। लव- पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर वैचारिक मतभेद उठ सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां और मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- घर या प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। पिछले कुछ समय से आ रही रुकावटों में भी आज कमी आएगी। आपको आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होने वाले हैं। नेगेटिव- परंतु मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान भी होना पड़ेगा। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति आपके तथा दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। अपने विचारों को सकारात्मक रखना बहुत जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कर्मचारियों के बीच मतभेद का असर आपकी व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी आएगा। मीडिया या फोन द्वारा कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है, इसलिए प्रयासरत रहें। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करते रहें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- घर के रखरखाव संबंधी ऑनलाइन शॉपिंग होगी। आजकल आप अपनी दिनचर्या में जो सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं, उसका आपके स्वास्थ्य और पर्सनैलिटी पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। नेगेटिव- कभी-कभी आपकी लापरवाही की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से विमुख हो रहा है। इसका असर आपके रिजल्ट पर पड़ेगा। नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण फैसला लेने में परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि इन्हें टाल दें या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशविरा करें। सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। लव- प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखें। वैवाहिक संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्मबल में कमी आ सकती है। इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। किसी वास्तुविद के साथ अवश्य विचार-विमर्श करें। बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उचित बजट अवश्य बना लें। नेगेटिव- अपने सामान की देखभाल स्वयं करें। चोरी होने या खोने जैसी संभावना लग रही है। कोई उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। इस समय दोस्तों के साथ समय व्यर्थ करने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। व्यवसाय-घर के साथ-साथ कार्यक्षेत्र में भी व्यस्तता बनी रहेगी। हालांकि कर्मचारियों की वजह से सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। जिसकी वजह से आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपना कोई टारगेट हासिल करने में सफलता मिलेगी। लव- विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका की एक दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित आहार लें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

मीन – पॉजिटिव- बुजुर्गों के मान-सम्मान व आदर में कमी ना आने दें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। घर में कोई धार्मिक गतिविधि भी होगी, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज बने रहें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यवसाय- वर्तमान में चल रहे कामों की क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान दें। मीडिया और कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस आज अप्रत्याशित लाभ कमाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई टारगेट पूरा होने से बॉस तथा अधिकारियों से सराहना मिलेगी। लव- व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ भी समय व्यतीत करें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

खबरें और भी हैं…

Related posts

29 जुलाई का राशिफल:दो शुभ योग और चंद्रमा पर शनि-केतु की छाया से कुंभ सहित 7 राशियों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर

News Blast

आज का जीवन मंत्र:पति को पत्नी के काम में मदद करते रहना चाहिए, इससे वैवाहिक जीवन सुखी बना रहता है

News Blast

कोरोना से लड़ने के लिए गर्म पानी, हर्बल चाय-काढ़ा पिएं, मोदी ने दोहराई आयुष मंत्रालय की सलाह

News Blast

टिप्पणी दें