May 19, 2024 : 8:22 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना की रफ्तार:टीके लगाने में अमेरिका से आगे हुआ भारत, लेकिन आबादी के लिहाज से बहुत पीछे; भारत में 163 दिन में 32.36 करोड़ टीके लगे, अमेरिका में 196 दिन में 32.33 करोड़

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • India Ahead Of America In Vaccines, But Far Behind In Terms Of Population; 32.36 Crore Vaccines Were Administered In 163 Days In India, 32.33 Crore In 196 Days In America

नई दिल्ली18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
जून में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने से उपलब्धि हासिल हुई। - Dainik Bhaskar

जून में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने से उपलब्धि हासिल हुई।

  • अमेरिका की 46.1% आबादी को दोनों डोज लग चुके, 54% को एक डोज लगा
  • भारत में 4.57% आबादी को ही दोनों डोज लग पाए, 21.52% को एक डोज

कोरोना टीके लगाने में भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है। भारत में इस साल 16 जनवरी से शुरू हुए अभियान में 32.36 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। 14 दिसंबर 2020 से टीकाकरण कर रहे अमेरिका ने 32.33 करोड़ टीके लगाए हैं। हालांकि आबादी के अनुपात में टीकाकरण में अमेरिका आगे है।

33 करोड़ आबादी वाले अमेरिका में 54% आबादी को एक और 46.1% को दोनों डोज लग चुके हैं। भारत में 124 करोड़ आधार कार्डधारकों के हिसाब से 21.52% आबादी को एक और 4.57% आबादी को दोनों डोज लगे हैं। 133 करोड़ आबादी के हिसाब से 20.07% को एक डोज और 4.26% को दोनों डोज लगे हैं।

ब्लूमबर्ग ट्रैकर के मुताबिक

एक करोड़ से अधिक डोज लगाने वाले देशों में इजराइल दुनिया में अव्वल है। वह 57% आबादी को दोनों डोज और 61% आबादी को एक डोज लगा चुका है। चिली 65% आबादी को एक डोज लगा चुका है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

ड्राइवर बोले- लॉकडाउन में बहुत कुछ बदला, नाकों पर 20-50 रुपए लेने वाले पुलिसकर्मियों ने खाना खिलाया और सुलाया भी

News Blast

कोरोना ने व्यवस्थाएं बदली, एक पास पर एक ही एंट्री; केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को भी अकेले गाड़ी में जाना पड़ा

News Blast

व्यापारी से बदमाशों ने की लूटपाट, पुलिस उलझी रही सीमा विवाद में

News Blast

टिप्पणी दें