May 20, 2024 : 7:31 PM
Breaking News
बिज़नेस

चीनी कंपनियों के शेयर 1 साल के टॉप पर:आज 5 से 20% तक बढ़ी शेयर की कीमत, 1 हफ्ते में 40% तक बढ़े स्टॉक

  • Hindi News
  • Business
  • Sugar Stock Gain, Avadh Sugar, Dhampur Sugar, Dwarikesh Sugar, Simbholi, Mawana Sugar, Balrampur Chini Share, Sugar Shares

मुंबई10 घंटे पहलेलेखक: अजीत सिंह

  • कॉपी लिंक
  • एक महीने में चीनी कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दिखी है
  • मई महीने में भी इसी तरह से इन शेयरों में तेजी देखी गई थी

चीनी कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों की झोली भर दी है। इन शेयरों में पिछले 1 हफ्ते में 40% तक जबकि आज के दिन 5 से 20% तक का उछाल देखा गया है। हालांकि आज बाजार में गिरावट है, बावजूद इसके चीनी कंपनियों के सभी शेयर 1 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गए हैँ।

अवध सुगर में सबसे ज्यादा बढ़त रही है

चीनी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा आज बढ़त अवध सुगर में रही है। इसका शेयर 16.45% बढ़ कर 524 रुपए पर पहुंच गया है। यह इसका 52 हफ्ते का रिकॉर्ड लेवल है। एक हफ्ते पहले यह शेयर 325 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह धामपुर सुगर का शेयर 386 रुपए के साथ आज 1 साल के ऊपरी भाव पर पहुंच गया। आज इसमें 7.80% की बढ़त देखी गई है। एक हफ्ते पहले यह शेयर 302 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

10% बढ़ा द्वारिकेश सुगर

द्वारिकेश सुगर के शेयर का भाव आज 83 रुपए के पार चला गया है। यह 10% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। एक हफ्ते पहले यह 63 रुपए पर था। इसी तरह उत्तम सुगर का भाव 260 रुपए के साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। यह 19.99% बढ़ा है। एक हफ्ते पहले यह 158 रुपए पर था। रेणुका सुगर का भाव 35 रुपए के 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर है। इसमें 4.99% की बढ़त देखी गई है। त्रिवेणी सुगर का भाव 204 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें 6.54% की बढ़त देखी गई है। एक हफ्ते पहले यह 140 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

डालमिया का शेयर 13% बढ़ा

डालमिया भारत का शेयर 13% की उछाल के साथ 497 रुपए पर कारोबार कर रहा है। एक हफ्ते पहले यह 364 रुपए पर था। राणा सुगर के शेयर का भाव 27 रुपए पर है। यह भी एक साल के ऊपरी भाव पर है। इसका शेयर 4.98% बढ़कर कारोबार कर रहा है। जबकि एक हफ्ते पहले यह 19 रुपए पर था। मवाना सुगर का भी शेयर 1 साल के ऊपरी भाव पर है। यह 69 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें 4.93% की तेजी है। एक हफ्ते पहले यह 56 रुपए पर था।

सिंभौली सुगर के शेयर की बात करें तो यह भी 4.98% ऊपर कारोबार कर रहा है। यह 29.50 रुपए पर है। एक हफ्ते पहले यह 24 रुपए पर था। बलरामपुर चीनी मिल का शेयर 5% की तेजी के साथ 370 रुपए पर है। यह एक हफ्ते पहले 315 रुपए पर था।

एग्रो कमोडिटी शेयर अच्छे चल रहे हैं

दरअसल एग्रो कमोडिटी सेक्टर के शेयर इस समय अच्छा खासा चल रहे हैं। डिमांड और सप्लाई की स्थिति और सरकार द्वारा इसके पक्ष में नीतियों को बनाने से शेयरों में खरीदारी है। इससे पहले भी पिछले महीने इसी तरह से चीनी कंपनियों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी दिखी थी। अवध सुगर एक हफ्ते में 35% बढ़ा तो उत्तम का शेयर 32% बढ़ा है। रेणुका सुगर का शेयर 27% एक हफ्ते में बढ़ा है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म में सउदी अरबिया का पीआईएफ कर सकता है 11,000 करोड़ का निवेश, 2.33 प्रतिशत ले सकता है हिस्सेदारी

News Blast

विजय माल्या केस:किंगफिशर एयरलाइंस के शेयर बेचकर बैंकों ने उगाहे 792 करोड़, SBI के कंसॉर्टियम को ये शेयर ED ने दिए थे

News Blast

आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, दिल्ली में पेट्रोल 81.55 और डीजल 72.56 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा

News Blast

टिप्पणी दें