May 18, 2024 : 9:55 AM
Breaking News
MP UP ,CG

रीवा में प्रेमिका की हत्या कर बना दी कब्र:10 साल तक लिव-इन में रही, झगड़े के बाद प्रेमी ने मारा, शव किचन में दफना दिया; पुलिस ने गड्‌ढा खोदकर निकाला

रीवा9 घंटे पहले

रीवा के जवा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव किचन में दफना दिया। जहां शव दफनाया वहां लिपाई-पुताई भी कर दी। दोनों पिछले 10 साल से साथ रह रहे थे। रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले देवर (आरोपी के भाई) को महिला नहीं दिखी तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने किचन में गड्‌ढा खोदकर शव निकलवाया। बताया जाता है कि वारदात से पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि शांति मल्लाह (45) 10 साल से अपने प्रेमी रामराज मांझी (35) के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसका घर ग्राम गाढ़ा 138 कोटीहा टोला में है। शनिवार रात करीब 10 बजे रामराज ने शांति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शव को किचन में दफना दिया। रविवार सुबह शांति कई घंटों तक नहीं दिखाई दी। इससे पड़ोस में रहने वाले आरोपी के भाई को शंका हुई।

पूछताछ के बाद पड़ोस के लोगों ने बताया कि शांति और रामराज शनिवार शाम किसी बात को लेकर आपस में झगड़ कर रहे थे। तब से शांति नहीं दिखाई दे रही है। वहीं, रामराज भी ठीक से जवाब नहीं दे रहा था। ऐसे में उसने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो मामला संदिग्ध नजर आया। घर के अंदर जमीन में नई पुताई को देखकर पुलिस को शक हुआ। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। गड्‌ढा खोदा गया तो महिला का शव मिला।

कब्र के अंदर दफन महिला का दिखता हाथ।

कब्र के अंदर दफन महिला का दिखता हाथ।

पटवारी पति की हो चुकी थी मौत
बताया जा रहा है कि शांति मल्लाह का पहला पति पटवारी था। उसकी 10 साल पहले मौत हुई थी। उसका एक बेटा भी है। बेटा वर्तमान में अपने चाचा-चाची के साथ रहता है। पति की मौत के बाद शांति को खुद से 10 साल छोटे रामराज से प्यार हो गया। दोनों पति-पत्नी के रूप से गांव में रहने लगे। खास बात है कि दोनों की संतान नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों में आए दिन विवाद होता था।

धारदार हथियार से की हत्या
फॉरेंसिंक यूनिट के अधिकारी जाम सिंह चौगड़ ने बताया कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। महिला के सिर और गले में गंभीर चोट के निशान हैं। साथ ही हत्या शनिवार रात करीब 10 बजे की गई है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

देसी कपड़ों पर लगा रहे बड़े दांवभारतीय कॉरपोरेट घराने

News Blast

अब जेलों में बॉडी वार्म कैमरा पहनकर बंदी रक्षक करेंगे ड्यूटी; कैदियों के कार्य-व्यवहार बनेगी शॉर्ट क्लिप, विशेषज्ञ मनोदशा सुधारेंगे

News Blast

Lucknow kidnapping Case Latest Updates । High Court Lawyer Wife Kidnapped One Crore Ransom Demand Police Action One Accused Arrested In Lucknow Uttar Pradesh | STF और लखनऊ पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, महिला सकुशल बरामद; एक करोड़ की मांगी थी फिरौती

Admin

टिप्पणी दें