May 15, 2024 : 9:36 PM
Breaking News
MP UP ,CG

भोपाल में दर्दनाक हादसा:जमीन पर सो रहा था 7 साल का बच्चा, कूलर से करंट लगने पर चिपक गए पैर, परिजन अस्पताल ले गए, मौत

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhya Pradesh Tragic Accident; 7 Year Old Boy Dead Felt Current From The Cooler In Bhopal

भोपाल5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में दर्दनाक हादसे में 7 साल के बच्चे की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। जमीन पर सो रहे बच्चे के पैर कूलर से चिपक गए थे। हादसे के दौरान नानी घर के बाहर बैठी थीं। हादसे के बाद परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस को घटना की सूचना देर रात अस्पताल से मिली।

चांदबढ़ में कपड़ा मिल के सामने जगदीश सोनी रहते हैं। जगदीश प्राइवेट जॉब करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया, शुक्रवार को वह अपनी पत्नी और 4 साल के बेटे के साथ बाहर गए थे। घर पर उनकी सास और 7 साल का बड़ा बेटा प्रिंस था। दोपहर करीब 4 बजे सास ने फोन करके बताया कि प्रिंस को करंट लग गया है।

घर पहुंचकर वे उसे अस्पताल ले गए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर शव बरामद कर उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। शनिवार दोपहर प्रिंस का पुलिस ने पीएम कराया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

सोते समय लगा करंट

नानी ने बताया, दामाद और बेटी के घर से बाहर जाने के बाद प्रिंस खेलने लगा। कुछ देर बाद वह फर्श पर ही सो गया। उसने दरी तक नहीं बिछाई थी। वे कूलर चालू करके बाहर बैठ गईं। करीब एक घंटे बाद दोपहर साढ़े 3 बजे वे अंदर आईं, तो प्रिंस अकड़ा पड़ा था। उन्होंने कूलर को स्विच बंद कर तार निकाल दिया। कुछ देर तक जगाने का प्रयास किया, लेकिन जब शरीर में हरकत नहीं थी। इसके बाद उन्होंने दामाद को सूचना दी।

हादसे की यह संभावना

मामले की जांच कर रहे बजरिया थाने के एसआई सतीश कुमार ने बताया, बच्चे जमीन पर ऐसे ही सो गया था। जमीन पर ही कूलर रखा था। आशंका है कि सोते समय उसने पैर फैला दिए हों, जिससे वह कूलर से टच हो गया हो, जिससे उसे करंट लग गया। छोटा होने के बाद वह चिल्ला भी नहीं पाया। पैर भी कूलर से चिपक गया।

नानी ने समझदारी दिखाई

एसआई कुमार ने बताया, हादसे के दौरान घर पर प्रिंस और उसकी नानी थीं। नानी घर के अंदर आई, तो प्रिंस अकड़ा पड़ा हुआ था। उसके दोनों पैर कूलर से चिपके थे। नानी ने समझदारी दिखाते हुए कूलर के बोर्ड से तार निकाल दिए। अगर वे उसे निकाले बिना ही प्रिंस को उठाने का प्रयास करतीं, तो उन्हें भी करंट लग सकता था।

खबरें और भी हैं…

Related posts

विश्व बैंक पैसा देने को तैयार नहीं, अब दूसरे मद से मंजूर करना होंगे 315 करोड़ रु.

News Blast

पीएम की सुरक्षा में 15 मिनट की भी चूक क्यों बड़ी बात है?

News Blast

मामूली विवाद में दो युवतियों के बीच हुई मारपीट, लोगाें ने बीच बचाव करा दिया तो एक ने बाद में हिसाब पूरा करने की धमकी दी

News Blast

टिप्पणी दें