- Hindi News
- Career
- GMC,Shahdol Sarkari Naukri | GMC,Shahdol Shahdol Recruitment 2019: 147 Vacancies For Shahdol Posts, Government Medical College, Shahdol Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (GMC), शहडोल में स्टाफ नर्स के 147 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 27 जून को खत्म हो जाएगी। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए स्पीच थेरेपिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोग्राफर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में इच्छुक कैंडिडेट्स जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वे जल्द से जल्द इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 147
पद | संख्या |
लैब टेक्निशियन | 36 |
लैब अटेंडेंट | 30 |
फार्मासिस्ट | 18 |
फिजियोथेरेपिस्ट | 02 |
रेडियोग्राफर | 08 |
डार्क रूम असिस्टेंट | 04 |
क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट | 01 |
स्पीच थेरेपिस्ट | 02 |
डेंटल टेक्निशियन | 03 |
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट | 02 |
ड्रेसर | 08 |
टेक्निकल असिस्टेंट | 24 |
डीसेक्शन हॉल अटेंडेंट | 03 |
अर्योटिक टेक्निशियन | 02 |
चेस्ट डिजीज हेल्थ विजिटर | 02 |
योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं पास, डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री होल्डर होने चाहिए।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 62 साल होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
जरूरी तारीखें-
- आवेदन की शुरू होने का तारीख- 07 जून
- आवेदन की आखिरी तारीख- 27 जून
- परीक्षा की तारीख- 18 जुलाई
सिलेक्शन प्रोसेस
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन जीएमसी शहडोल द्वारा आयोजित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी), शहडोल की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिएए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।