May 10, 2024 : 2:52 PM
Breaking News
खेल

टोक्यो ओलिंपिक 2021: BCCI ओलिंपिक की तैयारी के लिए 10 करोड़ रुपए देगा ; 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच ओलिंपिक गेम्स

[ad_1]

Hindi NewsSportsTokyo Olympic 2021 BCCI Announces Rs 10 Crore For Olympic Preparation; Olympic Games Will Be Held In Tokyo From 23 July To 8 August

मुंबई35 मिनट पहले

कॉपी लिंकटोक्यो ओलिंपिक का खेल गांव रविवार को पहली बार खोला गया। यहां गेम्स के दौरान 11 हजार खिलाड़ी व करीब 7 हजार अधिकारी रहेंगे। - Dainik Bhaskar

टोक्यो ओलिंपिक का खेल गांव रविवार को पहली बार खोला गया। यहां गेम्स के दौरान 11 हजार खिलाड़ी व करीब 7 हजार अधिकारी रहेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। रविवार को बोर्ड की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में टोक्यो ओलिंपिक के लिए 10 करोड़ रुपए देने का फैसला किया गया। टोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त के बीच टोक्यो में होना है। टोक्यो ओलिंपिक में 100 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। पहले टोक्यो ओलिंपिक पिछले साल 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच होना था लेकिन कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया था।11 हजार खिलाड़ी लेंगे भागटोक्यो ओलिंपिक का खेल गांव रविवार को पहली बार खोला गया। यहां गेम्स के दौरान 11 हजार खिलाड़ी व करीब 7 हजार अधिकारी रहेंगे। कोरोना की वजह से मेडिकल सुविधाओं के अलावा एक फीवर क्लिनिक अलग बनाया गया है, जो कोविड टेस्ट और आइसोलेशन के लिए प्रयोग होगा। डाइनिंग एरिया को छोटा कर दिया गया है। डाइनिंग टेबल के बीच में पार्टिशन के लिए पारदर्शी एक्रिलिक पेनल्स लगी हुई हैं। जिम में इक्विपमेंट के बीच में प्लेक्सिग्लास लगाए हैं। बेड्स रिसाइकल कार्डबोर्ड से बनाए गए हैं। डाइनिंग एरिया 44 हेक्टेयर में टोक्यो के हारुमी वाटरफ्रंट पर बने खेल गांव में बना है। वहीं मुख्य स्टेडियम से 6 किमी दूर 21 रेसिडेंशियल बिल्डिंग्स बनाए गए हैं। वहीं 40 हजार लकड़ी के टुकड़ों से शॉपिंग कॉम्पलेक्स बना है।

पहली बार रेसलिंग में 8 खिलाड़ियों ने कोटा हासिल कियारेसलिंग में पहली बार 8 खिलाड़ियों ने कोटा हासिल किया है। इसमें 4 पुरुष और 4 महिला पहलवान हैं। इससे पहले 2016 में रियो में 7 रेसलर गए थे। इस बार रवि कुमार दहिया(मेन्स फ्री स्टाइल 57 किग्रा), बजरंग पूनिया(मेन्स फ्री स्टाइल 65 किग्रा वेट कैटेगरी), दीपक पूनिया(मेन्स फ्री स्टाइल 86 किग्रा) , सुमित पहलवान(मेन्स फ्री स्टाइल 125 किग्रा ), सीमा बिस्ला(वुमन फ्री स्टाइल 50 किग्रा वेट कैटेगरी), विनेश फोगाट(वुमन फ्री स्टाइल 55 किग्रा वेट कैटेगरी), अंशु मलिक (वुमन फ्री स्टाइल 57 किग्रा वेट कैटेगरी)और सोनम मलिक (वुमन फ्री स्टाइल 62 किग्रा वेट कैटेगरी) ओलिंपिक कोटा हासिल किए हैं। इनमें बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और दीपक पूनिया वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप थ्री में शामिल हैं। इन तीनों से मेडल की उम्मीद की जा रही है। सोनम मलिक ने 62 किलो में तीन बार साक्षी मलिक को हराया है और इस बार साक्षी मलिक की उम्मीद खत्म हो गई है। वहीं सुमित डोप में फंस गए हैं।

पहली बार 9 बॉक्सरों ने ओलिपिंक कोटा हासिल कियापहली बार ऐसा हुआ है कि 9 बॉक्सरों ने ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाई किया है। इसमें अमित पंघल (52 किलो), एमसी मैरीकॉम (51 किलो), सिमरनजीत कौर (60 किलो), विकास कृष्णन (69 किलो), पूजा रानी (75 किलो), लवलीना (69 किलो), आशीष कुमार (75 किलो), मनीष कौशिक (63 किलो) और सतीश कुमार (+91 किलो) ने क्वालिफायर के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ कोटा हासिल किया था। इससे पहले 2012 में 8 मुक्केबाजों ने ओलिंपिक कोटा हासिल किया था।

ओलिंपिक में 19 मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे भारतीय शूटरभारत को टोक्यो ओलिंपिक में सबसे ज्यादा उम्मीद निशानेबाजों से है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहली बार देश के 15 शूटर्स ने कोटा हासिल किया है। लंदन ओलिंपिक 2012 में भारत के 11 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया था जबकि रियो ओलिंपिक 2016 में 12 भारतीय निशानेबाज उतरे थे। चीन के बाद भारत एशिया में सबसे ज्यादा कोटा हासिल करने वाला देश है। चीन के पास 25 कोटा है। इनके अलावा पिस्टल और राइफल के मिक्स्ड इवेंट में भारत की 2-2 टीमों को एंट्री मिलेगी। ऐसे में भारत के शूटर 19 मेडल के लिए ओलिंपिक में दावेदारी पेश करेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

इमरान ख्वाजा बने अंतरिम चेयरमैन, बोर्ड मीटिंग के बाद जल्द नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी

News Blast

द्रविड़ ने कहा- क्रिकेट को सामान्य स्थिति में लाने के लिए कोरोना की वैक्सीन और आत्मविश्वास जरूरी

News Blast

जर्मन क्लब हेरथा बर्लिन के फॉरवर्ड सालोमन सस्पेंड, साथी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था

News Blast

टिप्पणी दें