May 13, 2024 : 5:00 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना का खतरा अभी टला नहीं: देश के 90% जिलों में एक्टिव केस कम हुए, पिछले हफ्ते 70 जिलों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी

[ad_1]

Hindi NewsNationalCoronavirus Active Cases Latest Udpates; Mumbai Aurangabad Kolkata Districts | Active Covid 19 Cases Dip

नई दिल्ली13 मिनट पहले

कॉपी लिंक

देश में कोरोना के रोजाना केस 60 हजार से भी कम हो गए हैं। राहत की बात यह भी है कि देश के 650 जिलों में से 90% जगह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। हालांकि, सतर्क रहने वाली बात यह है कि पिछले हफ्ते यानी 12 से 19 जून के बीच की बात करें, तो सिर्फ 70 जिले ही ऐसे थे, जहां एक्टिव केस में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। इनमें भी सिर्फ 27 जिले ही ऐसे हैं, जहां एक्टिव केसों में बढ़ोतरी 100 से ज्यादा रही और 10 जिलों में यह बढ़ोतरी सिंगल डिजिट में देखी गई।

23 जिले पश्चिम बंगाल केइंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 70 जिलों में एक्टिव केस बढ़ रहे हैं, उनमें से 23 जिले पश्चिम बंगाल के हैं। यहां कोलकाता, पूर्वी मदिनीपुर और उत्तर 24 परगना में सबसे ज्यादा मामले बढ़ रहे हैं। यहां एक्टिव केसों का आंकड़ा 1.32 लाख तक पहुंच गया था। हालांकि, अगले 20 दिन में ही यह आंकड़ा 15 हजार तक पहुंच गया था। इसके बाद एक बार फिर इसमें उछाल देखा गया। 19 जून को यह आंकड़ा 23 हजार तक पहुंच गया था। एक्टिव केस के मामले में बंगाल का देश में 8वां स्थान है।

रिकवरी कम होना एक बड़ी वजहबंगाल में एक्टिव केस का बढ़ने की वजह नए केसों में बढ़ोतरी नहीं है। राज्य में नए मामले लगातार घट रहे हैं। इन दिनों रोजाना 3 हजार के आसपास मामले आ रहे हैं, लेकिन पिछले एक हफ्ते में कोरोना से रिकवर होने वालों की आंकड़े में गिरावट देखी गई है। इस वजह से एक्टिव केस में बढ़ोतरी हुई है। उदाहरण के लिए, शनिवार को राज्य में 2486 नए मामले आए थे और सिर्फ 2100 लोग ही रिकवर हुए थे।

मणिपुर और मिजोरम में भी एक्टिव केस बढ़ेमणिपुर और मिजोरम में भी पिछले हफ्ते एक्टिव केस में बढ़ोतरी देखी गई। हालांकि, यह बढ़ोतरी एक हजार से कम रही। इसके महाराष्ट्र के 6 जिलों में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इनमें मुंबई, पालघर, बुलढाना, सांगली, औरंगाबाद और परभनी शामिल है। मुंबई में फिलहाल 21 हजार एक्टिव केस हैं। इसमें पिछले हफ्ते 777 मरीजों की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।

देश में लगातार घट रहे एक्टिव केस

देश में रविवार को कोरोना के 52,956 मामले सामने आए। इस दौरान 77,967 लोग ठीक भी हुए और 1,423 संक्रमितों की मौत हुई। नए मरीजों का आंकड़ा बीते 89 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 26,457 की कमी रिकॉर्ड की गई। फिलहाल 6 लाख 97 हजार 893 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में 78 दिनों के बाद यह आंकड़ा 7 लाख से नीचे आया है। इससे पहले 3 अप्रैल को देश में 6 लाख 87 हजार 434 एक्टिव केस थे।खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

राजधानी के 83 कोविड अस्पतालों में 50 फीसद से भी कम बेड खाली; चिंता, क्योंकि यहां हर 10 लाख आबादी पर 1460 संक्रमित, देश में सबसे ज्यादा

News Blast

ओवैसी ने कहा- गुलाम नबी जो आरोप मुझ पर लगाते थे, आज वे उन्हीं पर लगे; भाजपा बोली- कांग्रेस को कोई नहीं बचा सकता

News Blast

जनरल नरवणे ने चीन से झड़प में शामिल जवानों को कमेंडेशन कार्ड दिए, बॉर्डर के हालातों का जायजा लिया

News Blast

टिप्पणी दें