May 18, 2024 : 2:49 PM
Breaking News
MP UP ,CG

Unknown people attacks on doctor during late night in Agra | देर रात अज्ञात लोगों ने डॉक्टर को बनाया निशाना, घायल हालत में अस्पताल में भर्ती, गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

[ad_1]

आगरा19 मिनट पहले

कॉपी लिंकडॉक्टर ने 112 नंबर पर कॉल किया। उसके बाद उन्हें गंभीर हालत में शाहगंज थाने लाया गया। - Dainik Bhaskar

डॉक्टर ने 112 नंबर पर कॉल किया। उसके बाद उन्हें गंभीर हालत में शाहगंज थाने लाया गया।

आगरा के शाहगंज थाना अंतर्गत वायु विहार रोड पर देर रात डॉक्टर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। हमले में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और डॉक्टर को काफी चोट आई है। डॉक्टर ने थाना शाहगंज में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने डॉक्टर का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

दो बाइकों पर सवार होकर आए थे चार हमलावर

जानकारी के मुताबिक रात लगभग 12 बजे के करीब डॉ पुष्पेंद्र महालक्ष्मी अस्पताल से घर वापस जा रहे थे। डॉक्टर के अनुसार वायु विहार रोड पर उडी मैरिज होम के निकट अचानक दो बाइकों पर चार लोग उनकी गाड़ी के पास आये और उनपर हमला कर दिया। डॉक्टर के अनुसार पहले तो उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। लेकिन जब हमलवारों ने शीशे पर डंडा मारकर उसे तोड़ दिया तो रुकना पड़ा। गाड़ी रोकते ही युवकों ने सरिया और डंडों से उन पर हमला कर दिया।

बीती रात लगभग 12 बजे के करीब डॉ. पुष्पेंद्र महालक्ष्मी अस्पताल से घर वापस जा रहे थे।

बीती रात लगभग 12 बजे के करीब डॉ. पुष्पेंद्र महालक्ष्मी अस्पताल से घर वापस जा रहे थे।

पाठक हॉस्पिटल के पार्टनरशिप को लेकर विवाद

अचानक दूसरी गाड़ी आते देख हमलावर वहां से भाग गए। डाक्टर पुष्पेंद्र का आरोप है कि हमला पाठक हॉस्पिटल के पार्टनरशिप को लेकर चल रहे विवाद के मद्देनजर हुआ है। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है,बस पाठक हॉस्पिटल के मालिक पवन सिकरवार और उनके बीच काफी समय से पार्टनरशिप का विवाद चल रहा है। उनके मुताबिक वह पाठक हॉस्पिटल में करीब 3 वर्ष से पार्टनर थे लेकिन 1 मार्च को बिना अग्रिम सूचना के पाठक हॉस्पिटल के मालिक ने उन्हें हॉस्पिटल से अलग कर दिया और उनका सामान भी रोक लिया।

डॉक्टर को गंभीर हालत में शाहगंज थाने लाया गया

इसको लेकर उन्होंने जब कल जब बात करना चाहा तो विवाद की स्थिति पैदा हो गई। रात में हमला होने के बाद उन्होंने अपने घर वालों को फोन कर सूचित किया और 112 नंबर पर कॉल किया गया उसके बाद उन्हें गंभीर हालत में शाहगंज थाने लाया गया।

रात में हमला होने के बाद डॉक्टर ने अपने घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

रात में हमला होने के बाद डॉक्टर ने अपने घरवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

डॉ पुष्पेंद्र शर्मा ने पाठक हॉस्पिटल के ऑनर पवन सिकरवार पर अपने ऊपर जानलेवा हमले का आरोप लगाकर शिकायत शाहगंज थाने में दर्ज कराई है। पाठक अस्पताल के पावन सिकरवार ने जानबूझकर झूठा मुकदमा लिखाने के प्रयास का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सतेंद्र राघव के अनुसार घायल का मेडिकल करवाया गया है और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

प्रतिभा अवसरों की मोहताज नहीं! पिता ने दुत्कारा नानी ने संवारा, बिटिया लाई 99 फीसदी अंक तो दुनिया कर रही है ‘सलाम

News Blast

करवा चौथ के दिन सुसाइड:रीवा में नवविवाहिता से छेड़छाड़, पति ने आरोपी पक्ष से की शिकायत तो लगी पंचायत, बदनामी के डर से महिला ने लगाई आग

News Blast

दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचे दो किशोर डूबे, मौत

News Blast

टिप्पणी दें