May 18, 2024 : 8:29 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

ग्रह गोचर: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य पर पड़ रही है राहु की छाया, अशुभ असर से बचने के लिए दान और सूर्य को अर्घ्य दें

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishRahu’s Shadow Is Falling On The Sun In Rohini Nakshatra, To Avoid Inauspicious Effects, Give Alms To The Sun And Charity

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

5 घंटे पहले

कॉपी लिंकसूर्य पूजा से कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और शारीरिक परेशानियों से भी राहत मिलती है

25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आ गया। अब 8 जून तक इसी नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र में राहु पहले से ही है। इसलिए अब सूर्य पर राहु की छाया भी पड़ रही है। अभी सूर्य, राहु और शुक्र ये तीनों ग्रह वृष राशि में है। इस तरह सूर्य दो शत्रु ग्रहों के साथ युति बना रहा है। जिसका अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ रहा है। सूर्य के उपाय और पूजा करने से अशुभ असर में कमी आ सकती है।

सूर्य के अशुभ से बचने के लिए क्या करेंभविष्य पुराण के ब्राह्म पर्व में सूर्य पूजा का महत्व बताया गया है। इस अध्याय में श्रीकृष्ण ने सांब को सूर्य की महिमा बताई है। इसके मुताबिक पूजा, व्रत और दान करने से सूर्य के अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है। सूर्य उपासना से उम्र बढ़ती है। शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं और कामकाज में आ रही रुकावटें भी खत्म होने लगती हैं।

सूर्य पूजा और उपायरोज सूर्योदय से पहले उठकर नहाना चाहिए। इसके बाद उगते हुए सूरज को जल चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल करें। इसमें चावल और फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। जल चढ़ाते वक्त ऊं घ्रणि सूर्याय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही शक्ति, बुद्धि और अच्छी सेहत की कामना करनी चाहिए। ऐसा करने से सूर्य के अशुभ असर से बचा जा सकता है।

राहु से बचने के लिए भैरव पूजाराहु के अशुभ असर से बचने के लिए भैरव पूजा का विधान ग्रंथों में बताया गया है। इसके लिए भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाना चाहिए और उड़द के बड़े बनाकर भगवान भैरव को नैवेद्य लगाना चाहिए। इसके अलावा गौमूत्र की कुछ बूंदे पानी में डालकर नहाने पर इसके अशुभ असर में कमी आ सकती है।

शुक्र के उपायशुक्र के अशुभ असर से बचने के लिए देवी मंदिर में घी, दही, सफेद फूल, कर्पूर, सफेद कपड़ा, रूई, सफेद मिठाई, मावा या फलों का दान करना चाहिए। फलों के रस से देवी या शिवजी का अभिषेक करने से शुक्र का अशुभ असर कम हो जाता है। इनके अलावा किसी भी देवी मंदिर में मूर्ति पर फूलों का इत्र चढ़ाने से शुक्र के अशुभ असर में कमी आती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

श्रीकृष्ण युद्ध रोकने के लिए पांडवों के दूत बनकर गए थे हस्तिनापुर, तब दुर्योधन ने उन्हें भोजन के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन श्रीकृष्ण ने विदुर के यहां सादा भोजन किया

News Blast

आईआईटी दिल्ली ने विकसित की दुनिया की सबसे सस्ती कोरोना किट, 399 रुपए वाली किट का नाम रखा ‘कोरोश्योर’

News Blast

शुक्रवार से छंटने लगेंगे बादल, खिलेगी धूप, रात में फिर बढ़ेगी सर्दी

News Blast

टिप्पणी दें