May 15, 2024 : 4:08 PM
Breaking News
राज्य

एंटीलिया केस: महाराष्ट्र सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह

[ad_1]

एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 01 May 2021 03:47 AM IST

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

महाराष्ट्र होम गार्ड के महानिदेशक और पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने खुद पर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिंह ने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह राज्य सरकार को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई न करने का निर्देश दे। इस मामले पर 4 मई को सुनवाई होगी। इसके अलावा परमबीर सिंह ने सरकार द्वारा उनके खिलाफ की गई विभिन्न कार्रवाइयों को भी चुनौती दी है।

बता दें, बीते माह मुबंई पुलिस आयुक्त पद से सिंह का तबादला होने के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की यह दूसरी शिकायत है। इससे पूर्व मुंबई के पुलिस अधिकारी अनूप डांगे ने सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।

गौरतलब है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटकों से लदी कार मिलने के मामले को ठीक से नहीं संभाल पाने के आरोप के बाद परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस आयुक्त पद से हटा दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ बार और रेस्तरां से 100 करोड़ की वसूली का आरोप लगाया, जिसके बाद सीबीआई ने प्राथमिक जांच कर मुकदमा दर्ज किया।

विस्तार

[ad_2]

Related posts

UP Elections-उत्‍तर प्रदेश में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए नामांकन कल से, इन बातों का रखना होगा ध्‍यान

News Blast

Union Cabinet Meeting: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं अहम फैसले

News Blast

सियासत: दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले शरद पवार, एक बार फिर शुरू हो गया अटकलों का दौर

Admin

टिप्पणी दें