May 18, 2024 : 6:07 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

बुध का राशि परिवर्तन: 4 मई तक वृष और मकर राशि वाले लोगों को लेन-देन और निवेश में रहना होगा संभलकर

[ad_1]

Hindi NewsJeevan mantraJyotishBudh Aries Rashi Parivartan (Transit In Aries) April 2021; Rashifal (Astrological) Predictions For Leo, Libra, Sagittarius, Aquarius And Other Zodiac Signs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

5 घंटे पहले

कॉपी लिंकबुध की चाल में बदलाव होने शेयर बाजार और देश की अर्थव्यवस्था में होते हैं उतार-चढ़ाव

बुध ग्रह 16 अप्रैल को मेष राशि में आ रहा है और 4 मई तक इसी राशि में रहेगा। इस ग्रह की चाल बदलने से अब बुधादित्य योग रहेगा। बुध ग्रह की चाल में बदलाव होने से 5 राशियों के लिए अच्छा समय शुरू हो जाएगा। वहीं, वृष और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इनके अलावा 5 राशियों के लिए मिला-जुला समय रहेगा।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि बुध के राशि परिवर्तन होने से इनकम, निवेश और लेन-देन पर असर पड़ता है। जिससे कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तो कुछ लोगों को नुकसान भी होता है। इस ग्रह के कारण शेयर मार्केट से जुड़े लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। साथ ही शरीर में नसें, तंत्रिका तंत्र, गले और स्किन से जुड़ी बीमारी भी बुध की वजह से होती है। इस ग्रह के कारण तर्क शक्ति पर असर पड़ता है। साथ ही पत्रकारिता, शिक्षा, लेखन और वकालात से जुड़े लोगों के कामकाज में भी बड़े बदलाव होते हैं।

शुभ : मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशिमेष राशि में बुध के आ जाने से मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। लेन-देन और निवेश में फायदा हो सकता है। इसके अलावा इन राशियों के लोग बड़े कामकाज की योजनाएं बनाएंगे। इन लोगों की तर्क शक्ति भी बढ़ेगी।

सामान्य : मेष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशिबुध के राशि परिवर्तन से मेष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इन 4 राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज को लेकर नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। दौड़-भाग बनी रहेगी। साथ ही लेन-देन और निवेश सोच-समझकर करना होगा। सेहत के मामलों में इन राशि वालों को संभलकर रहना होगा।

अशुभ : वृष, कन्या और मकर राशिबुध के मेष राशि में आ जाने से वृष, कन्या और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन 3 राशियों के लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेविंग खत्म होने और निवेश में नुकसान होने की आशंका है। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। नसों से संबंधी रोग हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव और स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं करती हैं ये व्रत, इसमें की जाती है गाय और बछड़े की पूजा

News Blast

जिंदा महिला को डॉक्टरों ने बताया मरा हुआ; भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए, पति ने हाथ पकड़ा और

News Blast

ग्रह गोचर की भविष्यवाणी:अनुराधा नक्षत्र में केतु के आने से संक्रमण में राहत के योग, लेकिन प्राकृतिक आपदा की आशंका भी

News Blast

टिप्पणी दें