May 18, 2024 : 6:09 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स 343 और निफ्टी 94 अंक नीचे लुढ़का, बैंक और ऑटो शेयरों में भारी गिरावट

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: April 15, 2021 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

19 मिनट पहले

कॉपी लिंक

गुरुवार को शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के साथ खुले। सेंसेक्स जहां 31.29 अंक की मामूली गिरावट के साथ खुला। तो निफ्टी 17.6 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, पहले 2 मिनट की ट्रेडिंग में ही सेंसेक्स में बढ़त आ गई। हालांकि, शुरुआती 20 मिनट की ट्रेडिंग के बाद बाजार में एक बार फिर गिरावट आ गई। अब तक की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 343.74 अंक तक और निफ्टी 94.2 पॉइंट तक नीचे जा चुका है।

इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 660 अंक ऊपर 48,544 पर और निफ्टी 194 पॉइंट ऊपर 14,504 पर बंद हुआ था। वहीं, सोमवार को कोरोना और लॉकडाउन के चलते सेंसेक्स 1707 अंकों की गिरावट के साथ 47,883 पर बंद हुआ था। बता दें कि देश में कोरोना के एक्टिव केस 14.65 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,037 की मौत हो गई है।

एशियाई शेयर बाजारों में हल्का उतार-चढ़ाव

हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 325 पॉइंट नीचे 28,551 पर करोबार कर रहा है।चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 35 अंक की गिरावट के साथ 3,381 पर आ गया है।कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 7 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 3,189 पर कारोबार कर रहा है।ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 9 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,289 पर पहुंच गया है।जापान का निक्केई इंडेक्स 11 पॉइंट ऊपर 29,632 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ावबुधवार को अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। डाउ जोंस 0.16% की बढ़त के साथ 53.62 अंक ऊपर 33,730.90 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.99% गिरावट के साथ 138.26 अंक नीचे 13,857.80 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स भी 16.93 पॉइंट नीचे 4,124.66 पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस के बाजार में बढ़त और जर्मनी के बाजार में गिरावट रही।

FII और DII डेटाNSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, 13 अप्रैल को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 730.81 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 243.80 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। मंगलवार को सेंसेक्स 660.68 अंकों की बढ़त के साथ 48,544.06 पर और निफ्टी 194 पॉइंट की बढ़त के साथ 14,504.80 पर बंद हुआ था।

10:27 AM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। आयशर मोटर्स के शेयर में सबसे ज्यादा 4.19% की गिरावट है।

10:22 AM सेंसेक्स 313.25 अंक नीचे 48,230.81 पर और निफ्टी 80.50 पॉइंट नीचे 14,424.30 पर कारोबार कर रहे हैं।

10:14 AM बीएसई हेल्थकेयर में शामिल 30 में से 20 कंपनी के शेयरों में बढ़त और 10 में गिरावट है।

09:42 AM सेंसेक्स 195.31 अंक नीचे 48,348.75 पर और निफ्टी 62.55 पॉइंट नीचे 14,442.25 पर कारोबार कर रहे हैं।

09:40 AM बीएसई टेलीकॉम सेक्टर में शामिल 14 में से 9 कंपनी के शेयरों में बढ़त है। ऑटो सेक्टर की 15 में से 12 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। वहीं, बैंकिंग सेक्टर की 10 में से 8 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

09:28 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 4 में गिरावट अन्य सभी में बढ़त है। आईटी और टेक सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:23 AM बीएसई में शामिल 32 इंडेक्स में से 30 में बढ़त और 2 में गिरावट है।

09:15 AM सेंसेक्स 90.63 अंक ऊपर 48,634.69 पर और निफ्टी 53.95 पॉइंट ऊपर 14,558.75 पर कारोबार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

मुफ़्त राशन सितंबर तक मिलेगा , केंद्र सरकार ने लिया फ़ैसला

News Blast

सेंसेक्स में 222 अंकों की बढ़त साथ 41500 के पार पहुंचा, RIL के शेयर में भी 2% की तेजी

News Blast

पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग स्कीम पर मिल रहा बैंकों से ज्यादा रिटर्न, यहां जानें कौन सा बैंक दे रहा कितना ब्याज

News Blast

टिप्पणी दें