May 13, 2024 : 10:51 PM
Breaking News
बिज़नेस

सेंसेक्स में 222 अंकों की बढ़त साथ 41500 के पार पहुंचा, RIL के शेयर में भी 2% की तेजी

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 6 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल एम कैप पहली बार 163 लाख करोड़ रु. के पार पहुंच गया है
  • कल सेंसेक्स 724 अंक ऊपर 41,340 पर और निफ्टी 211 अंक ऊपर 12,120 पर बंद हुआ था

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी है। बीएसई सेंसेक्स 222.21 अंक ऊपर 41,562.37 पर और निफ्टी 62.55 अंक ऊपर 12,182.85 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की तेजी को मेटल और ऑटो शेयर लीड कर रहे हैं। जबकि आईटी शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में टाटा मोटर्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 2-2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। टाइटन और ब्रिटानिया के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। जबकि गेल, पावर ग्रिड और कोटक बैंक के शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह बीएसई सेंसेक्स 98.60 अंक ऊपर 41,438.76 पर और निफ्टी 36.35 अंक ऊपर 12,156.65 पर खुला था।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. तिमाही नतीजे – शुक्रवार को आईटीसी, सिप्ला, वेदांता, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अशोक लेलैंड, बीईएल, भेल, ग्लेनमार्क, शिपिंग कॉर्पोरेशन और आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

2. रिलायंस इंडस्ट्रीज – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने गुरुवार को कहा कि सउदी अरब का पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) रिटेल सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 2.04% हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके लिए PIF 1.3 बिलियन डॉलर यानी 9,555 करोड़ रुपए का निवेश करेगा।

3. अदानी पावर – कंपनी ने गुरुवार को सितंबर तिमाही के नतीजे पेश किए। इसमें कंपनी को 2,228.05 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3.88 करोड़ रुपए रहा था। कंपनी का कुल भी बढ़कर 8,792.28 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 6,815.22 करोड़ रुपए रहा था।

4. बर्जर पेंट्स – दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 13.55% बढ़कर 221.05 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बताया कि सितंबर तिमाही में कुल खर्च 1,471.97 करोड़ रुपए रहा।

5. डालमिया भारत – सितंबर तिमाही में कंपनी मुनाफा 544% बढ़कर 232 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल की दूसरी तिमाही में 36 करोड़ रुपए रहा था।

गुरुवार को बाजार का हाल

कल बीएसई सेंसेक्स 724.02 अंक ऊपर 41,340.16 पर और निफ्टी 211.80 अंक ऊपर 12,120.30 पर बंद हुआ था। गुरुवार को बाजार की तेजी को बैंकिंग और मेटल शेयरों ने लीड किया था। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2% और निफ्टी मेटल इंडेक्स 4% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 6-6 फीसदी बढ़त देखने को मिली थी। बाजार में बढ़त के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पहली बार 162.29 लाख करोड़ रुपए के स्तर पहुंचा।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
गुरुवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.95% की बढ़त के साथ 542.52 अंक ऊपर 28,390.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 2.56% की बढ़त के साथ 301.05 अंक ऊपर 12,078.10 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 1.95% की बढ़त के साथ 67.01 पॉइंट ऊपर 3,510.45 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 0.39% ऊपर 5,906.18 पर बंद हुआ था। गुरुवार को फ्रांस का CAC इंडेक्स 61.14 अंकों की बढ़त के साथ 4,983.99 पर बंद हुआ था। जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 243.87 अंक ऊपर 12,568.10 पर बंद हुआ था। शुक्रवार को एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 209.72 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 59.47 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 24.05 अंकों की गिरावट के साथ 3,296.08 पर कारोबार कर रहा है।

09:55 AM बीएसई सेंसेक्स 222.21 अंक ऊपर 41,562.37 पर और निफ्टी 62.55 अंक ऊपर 12,182.85 पर कारोबार कर रहा है।

09:31 AM निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 0.88% की बढ़त है। इंडेक्स में टाटा मोटर्स का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स - एनएसई

सोर्स – एनएसई

09:28 AM बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 14 कंपनियों के शेयर बढ़त और 16 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स- बीएसई

सोर्स- बीएसई

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 98.60 अंक ऊपर 41,438.76 पर और निफ्टी 36.35 अंक ऊपर 12,156.65 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Related posts

भोज विश्वविद्यालय के कुलपति के बंगले में घुसा टाइगर

News Blast

टैक्स रिफंड: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2.02 करोड़ टैक्सपेयर्स को लौटाए 2 लाख करोड़ रुपए

Admin

भारतीय अर्थव्यवस्था का बुरा दौर अब बीत चुका, इकॉनमी को उबारने में कृषि क्षेत्र की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

News Blast

टिप्पणी दें