May 17, 2024 : 8:18 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

सूर्य का राशि परिवर्तन: 14 मार्च से शुरू हो जाएगा खरमास, सूर्य की वजह से मेष, सिंह और कन्या राशि के लोग सतर्क रहें

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

4 घंटे पहले

कॉपी लिंकखरमास में रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए और सूर्यदेव को अर्घ्य चढ़ाएं

इस महीने रविवार, 14 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसे मीन संक्रांति कहते हैं। इस दिन से खरमास शुरू हो जाएगा। ये महीना 14 अप्रैल तक रहेगा। खरमास में विवाह, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार खरमास में सूर्य ग्रह देवगुरु बृहस्पति की सेवा में रहते हैं। इस वजह से इस माह में मांगलिक कर्म करने से बचना चाहिए।

अगर आप कुछ मांगलिक कर्म करना चाहते हैं तो खरमास से पहले कर सकते हैं। इसके लिए किसी विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श करने के बाद ही आजोयन करना चाहिए। एक साल में सूर्य की वजह से दो बार खरमास आता है। एक बार धनु राशि में प्रवेश करने पर और दूसरी बार मीन राशि में प्रवेश करने पर खरमास रहता है। ये दोनों ही राशियां गुरु ग्रह की हैं। इस महीने में सुबह सूर्योदय से पहले बिस्तर छोड़ देना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। सूर्य के मंत्रों का जाप करें।

पं. शर्मा के अनुसार चंद्र राशि के आधार पर जानिए सभी 12 राशियों पर सूर्य का कैसा असर रह सकता है…

मेष – सूर्य के कारण खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सूर्य द्वादश रहेगा। इस वजह से आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। तनाव बढ़ सकता है।

वृष – इन लोगों के लिए सूर्य एकादश रहेगा। इस कारण इस राशि की आय में बढ़ोतरी होने के योग बन सकते हैं। नौकरी में खास काम पूरा हो सकता है।

मिथुन – इस राशि के लिए सूर्य दशम रहेगा। घर-परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है। परिवार की मदद से किसी काम में सफलता और लाभ मिल सकता है।

कर्क – सूर्य नवम हो जाएगा। इस कारण कर्क राशि के लिए ये समय शुभ रहेगा। भाग्या का साथ मिलेगा। मान-सम्मान और सफलता मिल सकती है।

सिंह – इन लोगों के लिए सूर्य अष्टम रहेगा। इस वजह से अनजाना डर सता सकता है। तनाव बढ़ सकता है। मेहनत ज्यादा करेंगे तो ही कुछ लाभ मिल सकता है।

कन्या – सूर्य के सप्तम होने से जीवन साथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। प्रेम बनाए रखें और सोच-समझकर का बात करें। धैर्य न छोड़ें। सावधान रहें।

तुला – सूर्य षष्ठम होने से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। शत्रुओं हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे। धैर्य रखें।

वृश्चिक – सूर्य पंचम रहेगा, इस कारण संतान से सुख मिलेगा। नौकरी और कार्य स्थल पर लाभ मिलने के योग हैं। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु – इनके लिए सूर्य चतुर्थ होने के कारण लाभदायक स्थितियां बन सकती हैं। धन मिलने के योग हैं। घर-परिवार और समाज में सुखद वातावरण रहेगा।

मकर – सूर्य तृतीय हो जाएगा। इस कारण किसी मनपसंद की जगह पर घूमने जा सकते हैं। भाइयों से और मित्रों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ भी हो सकता है।

कुंभ – द्वितीय सूर्य लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन, जोश में कोई काम न करें। धैर्य बनाए रखें। आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।

मीन – सूर्य अब इसी राशि में रहने वाला है। आपके वर्चस्व में बढ़ोतरी हो सकती है। लाभ मिल सकता है। बाधाएं दूर होने के योग हैं।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

सृष्टि के पहले पत्रकार माने जाते हैं नारद जी, इन्होंने दी महर्षि वाल्मीकि को रामायण की प्रेरणा

News Blast

दूसरों की बुरी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए, वरना हम अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं

News Blast

मोदी सरकार की बीमा योजनाओं से कोविड – 19 से जान गंवाने वालों के परिवार को 2 लाख रुपए मिलेंगे? जानिए वायरल मैसेज का सच

News Blast

टिप्पणी दें