May 11, 2024 : 12:57 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

कोरोना देश में: 11 राज्यों के 34 जिलों में 10 दिन के अंदर कोरोना की रफ्तार डबल हुई, देश में लगातार तीसरे दिन एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी

[ad_1]

Hindi NewsNationalCoronavirus Outbreak India Cases & Vaccination LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today Mumbai Delhi Coronavirus News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली11 मिनट पहले

कॉपी लिंक

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के अंदर देश में 16 हजार 824 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13 हजार 788 लोग रिकवर हुए और 113 की मौत हो गई। इस तरह से एक्टिव केस में 2,921 की बढ़ोतरी हुई। इसके पहले बुधवार को 3,260 और मंगलवार को 1,781 एक्टिव केस बढ़े थे।

आंकड़ों पर नजर डालें तो देश में करीब 180 से ज्यादा जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या में फिर से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। हालांकि, इनमें भी 34 जिले ऐसे हैं जहां, पिछले 10 दिन के अंदर मरीजों के मिलने की रफ्तार सीधे डबल हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के 6 जिले, पंजाब के 5, केरल और गुजरात के 4-4 और मध्यप्रदेश के 3 जिले शामिल हैं।

अब तक 1.11 करोड़ संक्रमितदेश में अब तक 1 करोड़ 11 लाख 73 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 8 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 57 हजार 584 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1 लाख 73 हजार 364 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

1.77 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गईकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के 48वें दिन यानी गुरुवार तक देश में 1 करोड़ 77 लाख 11 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 10 लाख 93 हजार 954 लोगों को गुरुवार को ही वैक्सीन का पहला डोज दिया गया। अब तक 68 लाख 38 हजार 77 हेल्थ केयर वर्कर्स को पहला डोज और 30 लाख 82 हजार 942 को दोनों डोज दिया जा चुका है।

इसी तरह 60 लाख 22 हजार 136 फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहला और 54 हजार 177 को दूसरा डोज दिया जा चुका है। 45 से 60 साल के बीच के 2 लाख 18 हजार 939 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। 60 साल से अधिक उम्र के 14 लाख 95 हजार बुजुर्गों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

कोरोना अपडेट्स

हैदराबाद में हुए सीरो सर्वे से पता चला है कि शहर के 54% लोगों में कोरोना एंटीबॉडी मिली हैं। इसका मतलब है कि यहां की आधी से ज्यादा आबादी कभी न कभी कोरोना फैलाने वाले SARS-CoV-2 वायरस के संपर्क में आ चुकी है। तेलंगाना में अब तक 2 लाख 99 हजार 406 और आंध्र प्रदेश में 8 लाख 90 हजार 317 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मध्यप्रदेश में मई तक पहली से पांचवीं तक की क्लासेस नहीं लगेंगी। एमपी के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भास्कर से ये बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में 6वीं से 8वीं तक की क्लास पर भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, प्रदेशभर में अब तक 2 लाख 62 हजार 850 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उन्हें दिल्ली के LNJP हॉस्पिटल में पहला डोज लगाया गया। 52 साल के केजरीवाल 10 साल से डायबिटीज का इलाज करा रहे हैं। उनके पैरेंट्स को भी वैक्सीन लगाई गई है। सभी को कोवीशील्ड वैक्सीन दी गई।

6 राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्रराज्य में गुरुवार को 9,855 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 6,559 लोग रिकवर हुए और 42 की मौत हो गई। अब तक यहां 21 लाख 79 हजार 185 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 43 हजार 349 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,280 मरीजों की माौत हो गई। 82,343 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

2. केरलराज्य में गुरुवार को 2,765 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 4,031 लोग रिकवर हुए और 15 की मौत हो गई। अब तक 10 लाख 67 हजार 45 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 16 हजार 515 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,242 मरीजों की मौत हो गई। 45,992 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेशराज्य में गुरुवार को 417 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 293 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 62 हजार 850 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 55 हजार 888 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,865 मरीजों की मौत हो गई। 3,097 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

4. राजस्थानराज्य में बुधवार को 215 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 85 लोग रिकवर हुए। अब तक यहां 3 लाख 20 हजार 772 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 16 हजार 515 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो चुके हैं। 2,787 मरीजों की मौत हो गई। 1,470 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. गुजरातराज्य में गुरुवार को 475 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 358 लोग रिकवर हुए। अब तक 2 लाख 71 हजार 245 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 64 हजार 195 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,412 मरीजों की जान चली गई। 2,638 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. दिल्लीदिल्ली में गुरुवार को 240 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 196 लोग रिकवर हुए और तीन की मौत हुई। अब तक 6 लाख 39 हजार 921 मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनमें 6 लाख 27 हजार 423 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,914 मरीजों की मौत हो गई। अभी 1,584 मरीजों का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

उत्तर भारत में फिर शीतकहर: हिमाचल में भारी बर्फबारी से 400 सड़कें बंद, राजस्थान के बाड़मेर में ठंड ने 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

Admin

अब निजी अस्पतालों को 80% आईसीयू बेड कोविड मरीजों के लिए आरक्षित होंगे

News Blast

साइबर थाना का 15 दिन में शुरू होगा काम, बनने से अपराधों पर लगेगी रोक

News Blast

टिप्पणी दें