May 18, 2024 : 2:50 PM
Breaking News
MP UP ,CG

Major administrative reshuffle in UP before the panchayat elections, DM of 6 districts replaced | पंचायत चुनाव से पहले UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 6 जिलों के DM, 4 मंडलों के आयुक्त बदले गए

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

लखनऊ20 मिनट पहले

कॉपी लिंकयूपी सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले मंगलवार देर रात को कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। - Dainik Bhaskar

यूपी सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले मंगलवार देर रात को कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है।

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना इसी माह जारी होने से पहले राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इन तबादलों के जरिये चार मंडलों में नए आयुक्तों और छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती के साथ कई अन्य अफसर भी इधर से उधर किये गए हैं।

शासन ने रामपुर, बदायूं, चित्रकूट, बस्ती, देवरिया और कानपुर देहात के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। इसी प्रकार प्रयागराज, बरेली, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों के आयुक्तों के भी तबादले किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

संजय गोयल : सचिव राजस्व, राहत आयुक्त व सचिव बेसिक शिक्षा : आयुक्त प्रयागराज मंडलआर. रमेश कुमार : आयुक्त प्रयागराज मंडल : आयुक्त बरेली मंडलसुरेंद्र सिंह : सचिव मुख्यमंत्री : आयुक्त मेरठ मंडलआंजनेय कुमार सिंह : डीएम रामपुर : प्रभारी आयुक्त मुरादाबाद मंडलरविंद्र कुमार मंदर : नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन : डीएम रामपुरदीपा रंजन : अपर आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ : डीएम बदायूंशुभ्रांत शुक्ला : विशेष सचिव मुख्यमंत्री : डीएम चित्रकूटआशुतोष निरंजन : डीएम बस्ती : डीएम देवरियासौम्या अग्रवाल : प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा : डीएम बस्तीजितेंद्र प्रताप सिंह : निदेशक मंडी परिषद : डीएम कानपुर देहातखबरें और भी हैं…

[ad_2]

Related posts

नए सर्किट हाउस की पहाड़ी पर लगाए 500 पौधे, संरक्षित भी करेंगे

News Blast

इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया कल से शुरू होगी; 21 से 27 अक्टूबर तक कर सकेंगे च्वॉइस फिलिंग

News Blast

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो और कार में टक्कर; दो लोगों की मौके पर मौत, पांच घायल

News Blast

टिप्पणी दें