May 19, 2024 : 2:52 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

BJP का मिशन असम: गुवाहाटी पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, रैली को करेंगे संबोधित; कांग्रेस रहेगी निशाने पर

[ad_1]

Hindi NewsNationalHome Minister Amit Shah In Asam. Will Address The Rally; Asam Election 2021; Asam CM Sarbanand

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुवाहाटी4 मिनट पहले

कॉपी लिंक

गृह मंत्री अमित शाह बुधवार देर रात असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। यहां आज उनके तीन बड़े कार्यक्रम हैं। सुबह 10:30 बजे वह नागौन में महामृत्युंजय मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद यहीं 11:30 बजे एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे, फिर दो बजे करबी अलौंग में एक पब्लिक मीटिंग में शामिल होंगे। एक महीने के अंदर शाह का यह दूसरी बार असम दौरा है। इसके पहले 24 जनवरी को उन्होंने असम में एक बड़ी रैली को संबोधित किया था। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी असम पहुंचकर कई योजनाओं को लॉन्च किया।

कांग्रेस को खूनी खेल खेलने वाला बताया था24 जनवरी को असम के कोकराझार (Kokrajhar) में रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। कहा था, “जो कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार रहते हुए असम में शांति नहीं ला सकी। यहां का विकास नहीं कर सकी, आज वही हमें सलाह दे रही है। इतने सालों तक असम में खून-खराबा होता रहा। बोडोलैंड की समस्या बढ़ती रही, क्या किया आपने? जो भी किया भाजपा सरकार ने किया। आप हमेशा खूनी खेल खेलते रहे।” शाह ने असम में फिर से BJP सरकार बनने का दावा भी किया था।

2016 में कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई थी BJPअसम में कुल 126 सीटें हैं। यहां 2016 को अंतिम बाद विधानसभा चुनाव हुआ था। उसके पहले लगातार 15 साल तक कांग्रेस की सरकार थी। 2016 में भाजपा 60 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी। इस बार भी BJP 100 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रही है।

[ad_2]

Related posts

इंटरनेशनल एयर ट्रैवल 15 जुलाई तक बंद रहेगा, पहले एविएशन मिनिस्टर ने कही थी जून-जुलाई तक शुरू करने की बात

News Blast

एकतरफा प्यार में युवक बना हत्यारा, नाबालिग को मारने पहुंचा लेकिन जाग गया प्यार, मां-बाप पर किया वार

News Blast

ब्रिटेन ने डेक्सामेथासोन दवा का परीक्षण किया, तीन में से एक की जान बचाने का दावा; दुनिया में अब तक 81.41 लाख मरीज

News Blast

टिप्पणी दें