May 15, 2024 : 4:12 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: BSE सेंसेक्स 212 अंक चढ़कर 49,900 के पार, ऑटो और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 24 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबईकुछ ही क्षण पहले

कॉपी लिंक

शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी है। BSE सेंसेक्स 212 अंकों की बढ़त के साथ 49,964.36 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 1.68% की बढ़त है, जबकि TCS का शेयर 1.30% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार में निवेशक सबसे ज्यादा ऑटो, मेटल और सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा रियल्टी सेक्टर में भी अच्छी बढ़त है। एक्सचेंज पर चारों इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की बढ़त है। निफ्टी भी 80 अंक ऊपर 14,788.30 पर कारोबार कर रहा है। कोल इंडिया का शेयर 3.87% ऊपर कारोबार कर रहा है।

एक्सचेंज पर 70% शेयरों में बढ़त

एक्सचेंज पर 2,094 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,461 के शेयरों में बढ़त और 552 में गिरावट है। बढ़त के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 202.58 लाख करोड़ रुपए हो गया है। कल यह 201.39 लाख करोड़ रुपए था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए…

कल विदेशी निवेशकों ने जमकर बेचे शेयरघरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को सपाट कारोबार रहा। सेंसेक्स 7.09 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 49,751.41 पर और निफ्टी 32.10 अंक ऊपर 14,707.80 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,569.04 के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 216.67 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवालीदुनियाभर के ज्यादातर बाजारों में गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 292 अंकों की गिरावट के साथ 29,864 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 716 अंक नीचे 29,916 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 52.94 अंक नीचे 3,583 पर कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह कोरिया के कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में गिरावट है। बिकवाली की मुख्य वजह फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी और शेयरों की बढ़ती वैल्यू है। मंगलवार को अमेरिकी और यूरोपियन मार्केट दबाव में बंद हुए थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE….

09:31 AM बायबैक की खबर से नव भारत वेंचर्स लिमिटेड के शेयर में अच्छी बढ़त है। BSE में शेयर 13% ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी 26 फरवरी को बायबैक लाएगी।

09:28 AM BSE मेटल इंडेक्स 198 अंक ऊपर 13,777 पर कारोबार कर रहा है। कोल इंडिया के शेयर में 2.92% की बढ़त है। इसी तरह JSW स्टील और सेल के शेयरों में भी बढ़त है।

09:24 AM BSE सेंसेक्स 168 अंक ऊपर 49,919 पर कारोबार कर रहा है। ONGC के शेयर में सबसे ज्यादा 1.83% की बढ़त है।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 12.53 अंक ऊपर 49,763.94 पर और निफ्टी 21.35 अंक ऊपर14,729.15 पर खुला है।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

बीएसई की टॉप-10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.76 लाख करोड़ रुपए बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

News Blast

GST काउंसिल की बैठक शुरू: कोविड से राहत देने वाले सामान पर टैक्स 12% से घटाकर 5% किया जा सकता है

Admin

बढ़ती कीमत, कम रिस्क और आसानी से कर्ज मिलने की वजह से इस साल गोल्ड लोन की मांग में आएगी तेजी, बैंक और एनबीएफसी ने शुरू की तैयारी

News Blast

टिप्पणी दें