May 5, 2024 : 3:45 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

मौसम में बदलाव: हरियाणा-पंजाब में छाई धुंध, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना; राजस्थान में ऊपर जा रहा पारा

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 घंटे पहले

कॉपी लिंकछत्तीसगढ़ के भिलाई में शनिवार शाम 5 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे जारी रही। इस वजह से रात के समय यहां ठंड बढ़ गई। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शनिवार शाम 5 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे जारी रही। इस वजह से रात के समय यहां ठंड बढ़ गई।

हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में धुंध और बारिशराजस्थान, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में मौसम विदाई की ओर

फरवरी के तीसरे सप्ताह में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। विभिन्न राज्यों के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हरियाणा, छत्तीसगढ़ और पंजाब समेत कई राज्यों में जहां अभी थोड़ी सर्दी बनी हुई है। वहीं, राजस्थान, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों में सर्दी का मौसम विदाई की ओर है। इन हिस्सों में पारा बढ़ने से गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है।

हरियाणा: गहरी धुंध छाने से दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही

प्रदेश के हिसार शहर में गहरी धुंध ने शनिवार को वाहनाें की रफ्तार राेक दी। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे ही गहरी धुंध छा गई, जो शनिवार सुबह 11 बजे तक छाई रही। जिसके चलते दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गेहूं की बालियों पर ओस की बूंदें मोती सी चमकती नजर आईं।

गेहूं की बालियों पर ओस की बूंदें मोती सी चमकती नजर आईं।

छत्तीसगढ़: आज हल्की बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल

आंध्र के तटीय क्षेत्र से आ रही नमी युक्त हवा के कारण ट्विनसिटी में शनिवार को तेज बौछारें पड़ीं। इस दौरान ठंडी हवाएं भी चलीं। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में कमी आई और रात के तापमान में वृद्धि हुई। शनिवार को पारा 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में हल्के बादल रहने की संभावना है।

शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे जारी रही। इस वजह से रात के समय ठंड बढ़ गई।

शनिवार शाम करीब 5 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे जारी रही। इस वजह से रात के समय ठंड बढ़ गई।

पंजाब: कई हिस्सों में धुंध, नवांशहर में विजिबिलिटी 100 मी.

दोपहर के वक्त दिन में सर्दी भले ही कम हो रही है, लेकिन जाती हुई सर्दी में धुंध ने एक बार फिर से जबरदस्त वापसी की है। हालात ये हैं कि पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में रात 11 बजे ही धुंध पड़ने लगती है, जो सुबह 9 बजे के बाद ही छंटती है। नवांशहर में शनिवार को तो 10 बजे तक शहर के भीतर भी विजिबिलिटी 100 मीटर ही थी।

चंडीगढ़: वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ा, दिन का तापमान बढ़ेगा

फरवरी के तीसरे हफ्ते में मौसम बदलना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार शाम से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की बात कही थी। लेकिन अब यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर हो गया है। लिहाजा अगले 48 घंटे के भीतर दिन का तापमान 28 डिग्री तक होने की संभावना है। वहीं, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।

रविवार शाम से एक्टिव होने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब कमजोर हो गया है। जिसके चलते अब दिन का तापमान बढ़ेगा।

रविवार शाम से एक्टिव होने वाला वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब कमजोर हो गया है। जिसके चलते अब दिन का तापमान बढ़ेगा।

राजस्थान: तापमान स्थिर, दो से तीन दिन में बढ़ेगा पारा

प्रदेश में बीते तीन चार दिन से तापमान स्थिर है लेकिन अगले तीन दिन में दिन-रात का पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। कई शहराें में दिन का तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 18 से 20 डिग्री के आस-पास रहेगा।

[ad_2]

Related posts

एक्टिव केस में 21 दिन की सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटे में करीब 25 हजार केस कम हुए; अब तक कुल 71.73 लाख केस

News Blast

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 5493 मरीज मिले, यह मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या, कल भी 53 सौ से ज्यादा पॉजिटिव मिले थे

News Blast

एमपी: सीएम शिवराज ने कहा- हमारा प्रत्याशी ही ‘कमल’ का फूल, जीतने के लिए बनाई ये रणनीति

News Blast

टिप्पणी दें