May 21, 2024 : 10:14 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

राजस्थान में सर्दी, बिहार गर्म: माउंट आबू में छाया कोहरा, झारखंड में ओले गिरने की संभावना; भागलपुर दूसरे दिन भी सबसे गर्म

[ad_1]

Hindi NewsLocalDelhi ncrChhaya Fog In Mount Abu, Rajasthan, Possibility Of Hailstorm And Thunderstorm In Jharkhand Today; Bhagalpur In Bihar Is Hottest For Second Day

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 घंटे पहले

कॉपी लिंकमाउंट आबू में सुबह देर तक कोहरा छाया रहा, पारा 3.4 डिग्री पहुंचा। - Dainik Bhaskar

माउंट आबू में सुबह देर तक कोहरा छाया रहा, पारा 3.4 डिग्री पहुंचा।

देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। बुधवार को राजस्थान के माउंट आबू में जहां सर्दी का असर बढ़ा हुआ दिखाई दिया। वहीं, बिहार का भागलपुर जिला लगातार प्रदेश में दूसरे दिन सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार छह साल में 17 फरवरी को भागलपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा।

राजस्थान: माउंट आबू में फिर तेज हुई सर्दी, 3.4 पहुंचा पारा

प्रदेश के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में फिर से सर्दी का असर बढ़ गया है। इसकी वजह है उत्तर भारत में बर्फबारी के बाद वहां से आ रही सर्द हवाएं। बुधवार को माउंट आबू का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह देर तक कोहरा छाए रहने के साथ जगह-जगह ओस गिरी।

झारखंड: आज ओले गिरने की संभावना, 5 डिग्री गिरा तापमान

राजधानी में बुधवार सुबह से ही बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी हुई। इस वजह से दिन के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ाेतरी दर्ज की गई। माैसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची सहित प्रदेश के नाै जिलों में ओला वृष्टि के साथ ही वज्रपात और गर्जन की संभावना है। वहीं, 8 से 21 फरवरी तक तापमान अधिकतम 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के बीच रहेगा।

राजधानी रांची में सुबह से लेकर 11 बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली और फिर ठंडी हवा चलने लगी।

राजधानी रांची में सुबह से लेकर 11 बजे तक बादल छाए रहे। इसके बाद धूप निकली और फिर ठंडी हवा चलने लगी।

मध्य प्रदेश: अगले सप्ताह रात में फिर बढ़ सकती है ठंड

प्रदेश में अगले हफ्ते से रात में फिर ठंड में इजाफा हाे सकता है। वजह यह है कि बादल छंटने के बाद रात के तापमान में धीरे- धीरे गिरावट हाेगी। पारा सामान्य या उसके आसपास पहुंच सकता है। बुधवार काे दिन का तापमान 29.5 डिग्री और रात का तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार 20 फरवरी काे आने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का यहां के माैसम पर काेई असर नहीं हाेगा।

रायपुर की सड़कों में इन दिनों पेड़ों की सूखी पत्तियों ऋतुओं के राजा पतझड़ के स्वागत में जैसे बिखर गई हैं।

रायपुर की सड़कों में इन दिनों पेड़ों की सूखी पत्तियों ऋतुओं के राजा पतझड़ के स्वागत में जैसे बिखर गई हैं।

छत्तीसगढ़: राजधानी में चली तेज आंधी, पतझड़ के स्वागत में बिछ गए पत्ते

बसंत ऋतु के आने की आहट पत्तों की गड़गड़ाहट से पता चलती है। राजधानी रायपुर की सड़कों में इन दिनों पेड़ों की सूखी पत्तियों ऋतुओं के राजा पतझड़ के स्वागत में जैसे बिखर गई हैं। वहीं, बुधवार को शहर में हुई हल्की से मौसम ठंडा हो गया। बादलों के कारण दिन का तापमान 23.8 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से आठ डिग्री कम है। हवा में नमी सुबह 79 प्रतिशत थी, जो शाम को 63 फीसदी रही।

बिहार: लगातार दूसरे दिन भागलपुर सबसे गर्म, 6 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

इस बार फरवरी का दूसरा सप्ताह आते ही ठंड लगातार कम हाेने लगी है। 17 फरवरी काे शहर छह साल में सबसे गर्म रहा। सूबे में लगातार दूसरे दिन भागलपुर सबसे गर्म रहा। भागलपुर के साथ डेहरी का भी अधिकतम तापमान बुधवार काे 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अभी दाे दिन तक आंशिक बादल छाए रहने की आशंका है। शुक्र और शनिवार काे गरज के साथ बारिश भी हाे सकती है। जिसके बाद ठंड खात्मे की ओर बढ़ जाएगी।

[ad_2]

Related posts

भास्कर इंटरव्यू: ICMR के पूर्व वैज्ञानिक बोले- एंटीजन टेस्ट के नतीजे 40% तक गलत, इससे संक्रमित पकड़ में नहीं आते

Admin

कांग्रेस नेता ने कहा- कोरोनावायरस नए इलाकों में तेजी से फैल रहा; प्रधानमंत्री सरेंडर कर चुके, महामारी से लड़ना ही नहीं चाहते

News Blast

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सांसदों से की मुलाकात

News Blast

टिप्पणी दें