May 19, 2024 : 1:42 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 469 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 52 हजार के पार, सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: February 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई5 मिनट पहले

कॉपी लिंक

शेयर बाजार में मजबूत घरेलू संकेतों के चलते बढ़त है। BSE सेंसेक्स 469 अंक ऊपर 52,014.26 पर और निफ्टी 116 अंक ऊपर 15,279.75 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की बढ़त में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 470 अंकों की बढ़त है। इंडसइंड बैंक का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरब HDFC बैंक के शेयर में 1% की बढ़त है।

एशियाई बाजार में मजबूत बढ़त

दुनियाभर में आर्थिक रिकवरी और कोरोना वैक्सीन की पहुंच से शेयर बाजार में अच्छी बढ़त है। जापान का निक्केई इंडेक्स 349 अंक यानी 1.18% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। वहीं, निवेशकों ने शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में एनर्जी, फाइनेंशियल और मैटेरियल शेयर खरीदे और बड़े टेक्नोलॉजी शेयर बेचे थे। इसके चलते S&P 500 और नैस्डैक इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे।

शुक्रवार को सपाट बंद हुआ था बाजारशेयर बाजार 12 फरवरी को सपाट बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 12.78 अंक ऊपर 51,544.30 पर और निफ्टी 10 अंक नीचे 15,163.30 पर बंद हुए थे। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 37.33 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 597.62 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE…

09:15 AM BSE सेंसेक्स 363 अंकों की बढ़त के साथ 51,907.75 पर और निफ्टी भी 107 अंक ऊपर 15,270.30 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

PUBG मामलाः मां को मार डालने वाले बेटे ने पुलिस को क्या बताया.

News Blast

जेट एयरवेज के मुंबई ऑफिस को 490 करोड़ रुपए में खरीदेगी ब्रूकफील्ड

News Blast

दुनिया की दिग्गज तेल कंपनियां भावी विकास के लिए हाइड्रोजन पर लगा रही हैं दांव

News Blast

टिप्पणी दें