May 9, 2024 : 4:43 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

NDA में फिर टूट: केरल में भाजपा की सहयोगी BDJS ने तोड़ा नाता; इसके नेताओं ने एक नई पार्टी भी बना ली

[ad_1]

Hindi NewsNationalIn Kerala, BJP Ally BDJS Breaks Ties; Its Leaders Also Formed A New Party

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्लीएक मिनट पहले

कॉपी लिंक2016 में BDJS भाजपा की सहयोगी पार्टी के रूप में NDA में शामिल हुई थी।  - Dainik Bhaskar

2016 में BDJS भाजपा की सहयोगी पार्टी के रूप में NDA में शामिल हुई थी। 

विधानसभा चुनाव से पहले केरल में BJP को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा की सहयोगी और NDA में शामिल भारत धर्म जन सेना (BDJS) ने गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। BDJS के कुछ नेताओं ने पार्टी छोड़कर एक नए दल का गठन भी कर लिया है। इसे भारती जन सेना (BJS) नाम दिया गया है। दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा अपने दो दिन के दौरे पर केरल गए थे।

कांग्रेस की अगुवाई वाली गठबंधन में शामिल हुईBJS के नेताओं ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई वाली गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। इसमें कांग्रेस के अलावा UDF भी शामिल है। BJS के नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह सत्तारूढ़ LDAF के साथ चोरी-छिपे मिलकर चुनाव लड़ रही है। BJS के नेता वी गोपाकुमार और एनके नीलकंदन ने कहा कि LDAF सरकार ने सरबीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को मंजूरी दिया। ये हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ है। UDF की सरकार बनते ही इसके खिलाफ अध्यादेश लाया जाएगा।

2015 में गठित हुई थी BDJSBDJS का गठन 2015 में हुआ था। इसके संरक्षक वेल्लप्पल्ली नतेसन थे। 2016 में BDJS भाजपा की सहयोगी पार्टी के रूप में NDA में शामिल हुई थी।

[ad_2]

Related posts

वर्ल्ड स्नैक डे पर जहरीले सांपों को हाथ में लेकर केक काटा और उन्हें खिलाने की कोशिश की; अब फॉरेस्ट ऑफिसर सवाल उठा रहे

News Blast

बदलता मौसम बन सकता हैं पेट के लिए आफत, रुटीन डाइट में लहसुन,तुलसी, पपीता शामिल करना होगा फायदेमंद

News Blast

लालच की वजह से सुखी जीवन में भी परेशानियां बढ़ सकती हैं, इस बुराई को जल्दी से जल्दी छोड़ देने में ही भलाई है

News Blast

टिप्पणी दें