April 27, 2024 : 8:45 PM
Breaking News
राष्ट्रीय

जान की कीमत मात्र ₹200: गोपालगंज में मछली के लिए हुआ विवाद, ₹200 के लिए छोटे भाई की चाकू मारकर कर दी हत्या

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गोपालगंजकुछ ही क्षण पहले

कॉपी लिंकशव के पास मृतक की पत्नी और बच्चे। - Dainik Bhaskar

शव के पास मृतक की पत्नी और बच्चे।

बरौली थाना क्षेत्र के रुपनछाप गांव का मामलाबड़े भाई नरेश बिंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज के बरौली में एक बड़े भाई ने महज ₹200 के लिए छोटे भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से रूपन छाप गांव में सनसनी फैल गई। दोनों एक साथ मछली मारने के लिए गए हुए थे। स्थानीय पुलिस ने बड़े भाई रामनरेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अजय बिंद के रूप में की गई है। उसकी पत्नी फूलमती देवी ने थाने में FIR दर्ज कराई है।

मछली बेचने को लेकर हुआ था विवादरामनरेश बिंद, राजेंद्र बिंद और अजय बिंद तीनों भाई मछली का कारोबार करते हैं। मछली बेचने में पैसे का कुछ विवाद हुआ जिसके बाद रामनरेश बिंद ने अपने दोनों भाइयों पर चाकू चला दी। इसके बाद अजय को कई बार चाकू घोंपा, जिसमें वह अधमरा हो गया। घरवालों ने किसी तरह बीचबचाव किया। इसके बाद दोनों को अस्पताल ले गए। इसमें अजय बिंद की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि राजेंद्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है।2 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तारपुलिस ने 2 घंटे के अंदर आरोपी रामनरेश बिंद को गिरफ्तार कर लिया। बरौली थानाध्यक्ष ने घर जाकर उसकी गिरफ्तारी की। मौत के बाद अजय की पत्नी फूलमती देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

[ad_2]

Related posts

सरकारी दफ्तरों में मराठी भाषा का इस्तेमाल अनिवार्य हुआ, नियम नहीं मानने वाले कर्मचारी को इन्क्रीमेंट नहीं मिलेगा

News Blast

मध्‍य प्रदेश सरकार डेढ़ साल में तय नहीं कर पाई स्‍कूली बच्‍चों को साइकिल दें या पैसा

News Blast

प्रेमिका के घर के सामने अंतिम संस्कार:बिहार में लड़की के घरवालों ने लड़के को पीटा, प्राइवेट पार्ट भी काटा; अस्पताल में मौत के बाद लोगों ने आरोपियों के घर के सामने चिता जलाई

News Blast

टिप्पणी दें