May 14, 2024 : 3:44 AM
Breaking News
बिज़नेस

भारी कर्ज का असर: 6 सालों में NHAI पर कर्ज 10 गुना बढ़ा, अब इनविट के जरिए FY 2022 में जुटाएगी 65 हजार करोड़ रुपए

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली25 दिन पहले

कॉपी लिंक

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) वित्त वर्ष (FY) 2022 में 65 हजार करोड़ रुपए जुटाने की योजना बना रही है। इस रकम को इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) और टोल-ऑपरेट-ट्रांसफर (TOT) मॉडल के जरिए जुटाई जाएगी। माना जा रहा है कि आने वाले केंद्रीय बजट में भी इसे शामिल किया जा सकता है।

FY 2020 में भी 65 हजार करोड़ रुपए जुटाने की योजना

फिलहाल NHAI बोर्ड ने इस योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत आने वाले वित्त वर्ष में हाईवे बनाने वाली सरकारी अथॉरिटी मार्केट से 65 हजार करोड़ रुपए जुटाएगी। हालांकि चालू वित्त वर्ष (2020-21) में भी इसकी योजना 65 हजार करोड़ रुपए जुटाने की ही है। इसके तहत अथॉरिटी दिसंबर तक कुल 45 हजार करोड़ रुपए जुटा चुकी है।

FY2014-15 से अबतक 10 गुना बढ़ा अथॉरिटी पर कर्ज

NHAI पर वित्त वर्ष 2020 तक कुल 2.49 लाख करोड़ रुपए का कर्ज रहा था। जबकि वित्त वर्ष 2014-15 में यह 24,188 करोड़ रुपए रहा था। यानी 6 सालों में यह 10 गुना बढ़ा है। अनुमान है कि यह चालू वित्त वर्ष में तीन लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच जाएगी।

भारी कर्ज से चिंतित नहीं है अथॉरिटी, क्योंकि रि-पेमेंट क्षमता भी मजबूत हो रही

रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) के मुताबिक भारतमाला परियोजना प्रोग्राम के चलते FY2023 तक अथॉरिटी पर कर्ज का आंकड़ा 3.5 लाख करोड़ रुपए पार पहुंच सकता है। हालांकि सरकारी संस्था बढ़ते कर्ज की चिंतित नहीं है। NHAI के चेयरमैन सुखबीर सिंह संधु ने कहा कि हमारी रि-पेमेंट कैपेसिटी भी बढ़ रही है।

[ad_2]

Related posts

बीएसई सेंसेक्स 38,000 और निफ्टी 11,200 के स्तर पर, ऑटो और आईटी शेयरों में शानदार तेजी, टीसीएस का शेयर 3% ऊपर

News Blast

अटल पेंशन योजना के सब्सक्राइबर्स को मिली बड़ी राहत, अब कभी भी बदली जा सकेगी पेंशन की रकम

News Blast

व्हाइट विलो ने देश-विदेश में बेचा 2.5 लाख तकिया, अच्छी नींद के लिए रिसर्च के साथ होता है तकिया का निर्माण, तीन लोगों की टीम ने खड़ी की कंपनी

News Blast

टिप्पणी दें