[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली24 दिन पहले
कॉपी लिंकप्रदेश भाजपा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, सांसदों और नेताओं ने क्षेत्रों में बांटे पत्रकनिगमों के बकाया फंड की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा का जनसंपर्क जारी
दिल्ली सरकार पर नगर निगमों का बकाया 13000 करोड़ रुपए की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा ने रविवार को दिल्ली में जनसंपर्क अभियान चलाया। बकाया फंड को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता वेस्ट पटेल नगर से नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बदरपुर के मोलड़बंद विस्तार, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने पंडित पंत मार्ग, सांसद रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद गांव, सांसद गौतम गंभीर ने त्रिलोकपुरी, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष व विधायक विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी के विनोबा कुंज अपार्टमेंट, दिल्ली भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया के मिनी मार्केट, ग्रीन पार्क, प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा ने नवीन शाहदरा, रोहताश नगर, प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पांडव नगर के गणेश नगर कॉम्पलेक्स में जनसंपर्क अभियान चलाया और निगम के 13000 करोड़ रुपए संबंधित पत्रक भी अपने क्षेत्रों में जनता को वितरित किया।
[ad_2]