May 18, 2024 : 4:00 PM
Breaking News
राज्य

महाराष्ट्र: गूगल मैप ने दिखाया ‘मौत का रास्ता’, बांध में जा गिरी कार

[ad_1]

{“_id”:”5ffda1d38ebc3e340b176084″,”slug”:”google-map-showed-the-way-of-death-in-akole-of-ahmadnagar-in-maharashtra-the-car-fell-into-the-dam”,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”u092eu0939u093eu0930u093eu0937u094du091fu094du0930: u0917u0942u0917u0932 u092eu0948u092a u0928u0947 u0926u093fu0916u093eu092fu093e ‘u092eu094cu0924 u0915u093e u0930u093eu0938u094du0924u093e’, u092cu093eu0902u0927 u092eu0947u0902 u091cu093e u0917u093fu0930u0940 u0915u093eu0930″,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”u0936u0939u0930 u0914u0930 u0930u093eu091cu094du092f”,”slug”:”city-and-states”}}

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदनगर
Updated Tue, 12 Jan 2021 08:05 PM IST

कालसुबाई चोटी का मानचित्र दर्शाता गूगल मैप
– फोटो : सोशल मीडिया

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!

ख़बर सुनें

ख़बर सुनें

अक्सर अनजान जगहों पर यात्रा करते समय मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप पर निर्भर रहते हैं, लेकिन हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना खतरे से खाली नहीं है। महाराष्ट्र में अहमदनगर के अकोले में गूगल मैप का सहारा लेना एक शख्स को इतना भारी पड़ गया कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात फॉर्च्यूनर से तीन लोग कालसुबाई चोटी जाने के लिए निकले थे। वह गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी बांध में गिर गई। हादसे में 34 साल के सतीश घुले की मौत हो गई। हालांकि, कार सवार बाकी दो लोग सही सलामत बच गए। 

रविवार रात हुआ हादसाअकोले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर अभय परमार ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 1:45 बजे हुआ। पुणे निवासी कार चालक सतीश घुले अपने बॉस गुरु शेखर और उनके दोस्त समीर राजुरकर को ट्रेकिंग के लिए कालसुबाई चोटी ले जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, रात के अंधेरे में तीनों रास्ता भटक गए। ऐसे में उन्होंने गूगल मैप की मदद ली। मैप पर दिख रहे रास्ते के हिसाब से चलने पर कार बांध के पानी में फंस गई। 

ऐसे बची दो लोगों की जानबताया जा रहा है कि इस दौरान शेखर और राजुरकर गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकल गए और तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन सतीश को तैरना नहीं आता था। ऐसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गूगल मैप ने बताया गलत रास्तापुलिस अधीक्षक राहुल मधने ने बताया कि हादसे की जगह पर एक पुल बना हुआ है, जो सिर्फ आठ महीने चालू रहता है। बारिश के मौसम के बाद चार महीने के लिए वहां बनाए गए बांध को खोल दिया जाता है। बांध से पानी छोड़ने के  कारण पुल पानी के अंदर डूब जाता है। ऐसे में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है, लेकिन गूगल मैप पर यही रास्ता दिखने पर चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। ऐसे में कार बांध के पानी में समा गई।

अक्सर अनजान जगहों पर यात्रा करते समय मंजिल तक पहुंचने के लिए लोग गूगल मैप पर निर्भर रहते हैं, लेकिन हर समय गूगल मैप पर निर्भर रहना खतरे से खाली नहीं है। महाराष्ट्र में अहमदनगर के अकोले में गूगल मैप का सहारा लेना एक शख्स को इतना भारी पड़ गया कि उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात फॉर्च्यूनर से तीन लोग कालसुबाई चोटी जाने के लिए निकले थे। वह गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी बांध में गिर गई। हादसे में 34 साल के सतीश घुले की मौत हो गई। हालांकि, कार सवार बाकी दो लोग सही सलामत बच गए। 

रविवार रात हुआ हादसा
अकोले पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ इंस्पेक्टर अभय परमार ने बताया कि यह हादसा रविवार रात करीब 1:45 बजे हुआ। पुणे निवासी कार चालक सतीश घुले अपने बॉस गुरु शेखर और उनके दोस्त समीर राजुरकर को ट्रेकिंग के लिए कालसुबाई चोटी ले जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, रात के अंधेरे में तीनों रास्ता भटक गए। ऐसे में उन्होंने गूगल मैप की मदद ली। मैप पर दिख रहे रास्ते के हिसाब से चलने पर कार बांध के पानी में फंस गई। 

ऐसे बची दो लोगों की जान
बताया जा रहा है कि इस दौरान शेखर और राजुरकर गाड़ी की खिड़की तोड़कर बाहर निकल गए और तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन सतीश को तैरना नहीं आता था। ऐसे में उसकी जान चली गई। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

गूगल मैप ने बताया गलत रास्ता
पुलिस अधीक्षक राहुल मधने ने बताया कि हादसे की जगह पर एक पुल बना हुआ है, जो सिर्फ आठ महीने चालू रहता है। बारिश के मौसम के बाद चार महीने के लिए वहां बनाए गए बांध को खोल दिया जाता है। बांध से पानी छोड़ने के  कारण पुल पानी के अंदर डूब जाता है। ऐसे में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता है, लेकिन गूगल मैप पर यही रास्ता दिखने पर चालक ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। ऐसे में कार बांध के पानी में समा गई।

[ad_2]

Related posts

PM Kisan के डबल होने वाले हैं पैसे? ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

News Blast

अटकलें: कर्नाटक के सीएम दे सकते हैं इस्तीफा! पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने दिया यह जवाब

News Blast

कोविड-19: एशिया में इंडोनेशिया बना हॉट स्पॉट, एक दिन में आए 54000 से ज्यादा नए मामले

News Blast

टिप्पणी दें