May 20, 2024 : 6:09 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: नए साल की शुरुआत बढ़त के साथ, सेंसेक्स 47917 पर पहुंचा, दिसंबर ऑटो बिक्री के आंकड़े जारी

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: January 1 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई14 मिनट पहले

कॉपी लिंकBSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 189 लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंचा

नए साल के पहले दिन बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 166.55 अंक ऊपर 47,917.88 पर कारोबार कर रहा है। इंट्राडे में इंडेक्स ने 47,954.54 के स्तर को छुआ। सेंसेक्स की बढ़त को टीसीएस, एसबीआई, रिलायंस और बजाज ग्रुप के शेयर लीड कर रहे हैं। BSE पर लिस्ट कुल कंपनियों का मार्केट कैप 188.82 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। एक्सचेंज पर कुल 2,583 कंपनियों के शेयरों में ट्रेड हो रहा है। इसमें 1,787 के शेयर बढ़त कारोबार कर रहे हैं।

निफ्टी 14 हजार के पार

निफ्टी इंडेक्स 46.10 अंक ऊपर 14,027.85 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स का टॉप गेनर M&M का शेयर है। शेयर 2.32% ऊपर 737.30 के प्राइस पर कारोबार कर रहा है। UPL और TCS के शेयर 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर हिंडाल्को, सन फार्मा और ग्रासिम के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 33.95 अंक ऊपर 47,785.28 पर और निफ्टी 14.35 अंक ऊपर 13,996.10 पर खुला।

एंटनी वेस्ट की लिस्टिंग

एंटनी वेस्ट हैंडलिंग सेल का शेयर BSE पर 36.5% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। IPO में इश्यू प्राइस 315 रुपए था, जबकि BSE पर शेयर की लिस्टिंग 430 रुपए पर हुई है। लिस्टिंग के बाद शेयर 492.75 रुपए तक मजबूत हुआ। यानी इश्यू प्राइस से 56% तक तेजी शेयर में देखने को मिली है। इससे पहले कंपनी का IPO अपने इश्यू साइज से करीब 15 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। शेयर 462.50 रुपए के प्राइस पर कारोबार कर रहा है।

FY 2021-22 में इकोनॉमी ग्रोथ

रेटिंग एजेंसी इक्रा के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था FY 2021-22 में लगभग 10% की पॉजिटिव ग्रोथ की उम्मीद है। एजेंसी ने इससे पहले 2020-21 के लिए इकोनॉमी में 7-7.9% की गिरावट का अनुमान जारी किया है, जो साल के शुरुआत में 4.2% पॉजिटिव था।

गुरुवार को बाजार सपाट बंद

कल सेंसेक्स 5.11 अंक ऊपर 47,751.33 पर बंद हुआ था। क्लोजिंग के लिहाज से इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। इंडेक्स में बजाज, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस और टीसीएस के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई पर 3,170 कंपनियों के शेयरों में खरीदारी हुई। इसमें से 54% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 188.03 लाख करोड़ रुपए रहा।दूसरी ओर निफ्टी सपाट 13,981.75 पर बंद हुआ था। इंडेक्स में श्री सीमेंट का शेयर भी 2.44% नीचे 24 हजार रुपए के लेवल पर बंद हुआ था।

10:51 AM BSE में NCC लिमिटेड का शेयर 4.51% ऊपर 60.25 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। कंपनी को दिसंबर में कुल 15 ऑर्डर मिले, जो करीब 89.80 अरब रुपए के हैं।

10:46 AM मारुति सुजुकी ने दिसंबर में 20.2% अधिक 1.60 लाख यूनिट्स की बिक्री की, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 1.33 लाख यूनिट्स रही थी। BSE शेयर हल्की बढ़त के साथ 7703 पर कारोबार कर रहा है।

10:38 AM सेंसेक्स 172.43 अंक ऊपर 47,923.76 पर और निफ्टी 46.80 अंक ऊपर 14,028.55 पर कारोबार कर रहा है।

10:35 AM निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1.67% की बढ़त है। इसमें पंजाब नेशनल बैंक और महाराष्ट्र बैंक के शेयर टॉप गेनर हैं। शेयरों में 3-3% की बढ़त है। NSE पर PSU बैंक इंडेक्स टॉप परफॉर्मर है।

सोर्स - NSE

सोर्स – NSE

09:48 AM BSE में एंटॉनी वेस्ट का शेयर 464 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। एक्सचेंज पर शेयर आज 36.5% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। इसका इश्यू प्राइस 315 रुपए प्रति शेयर था।

09:48 AM BSE में रिलायंस इंफ्रा का शेयर 2.05% ऊपर 27.40 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है।

09:45 AM BSE में भारत इलेक्ट्रॉनिक का शेयर 4.29% ऊपर 125.15 रुपए के प्राइस पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी ने इंडियन नेवी के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट किया है। इसके तहत कंपनी नेवी को लेजर डेजलर सप्लाई करेगा।

09:33 AM BSE में एस्कॉर्ट का शेयर 3.31% ऊपर 1301.35 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। ऑटो कंपनी एस्कॉर्ट ने दिसंबर ऑटो बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। कंपनी ने दिसंबर में पिछले साल से 88% अधिक 7,733 यूनिट्स की बिक्री, जबकि दिसंबर 2019 में कंपनी ने 4,114 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बिक्री भी 90% बढ़कर 7,230 यूनिट्स रही। कंपनी का एक्सपोर्ट 63.3% बढ़कर 503 यूनिट्स रही।

09:26 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त और 9 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इंडेक्स में M&M का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाइटन के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स - BSE

सोर्स – BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 33.95 अंक ऊपर 47,785.28 पर और निफ्टी 14.35 अंक ऊपर 13,996.10 पर खुला।

[ad_2]

Related posts

अभी से लेकर 2050 तक ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत 55 डॉलर प्रति बैरल रह सकती है : ब्रिटिश पेट्रोलियम

News Blast

शेयर बाजार LIVE:सेंसेक्स आया 52,800 से नीचे, 15850 के पास निफ्टी; IT शेयरों में बिकवाली, स्टॉक इंडेक्स की रिकॉर्ड हाई ओपनिंग

News Blast

सरकारी कंपनी एनटीपीसी के शुद्ध लाभ में 71.21 प्रतिशत की गिरावट, चौथी तिमाही में मुनाफा घटकर 1,254.44 करोड़ रुपए हुआ

News Blast

टिप्पणी दें