May 22, 2024 : 8:41 PM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर बाजार LIVE:सेंसेक्स आया 52,800 से नीचे, 15850 के पास निफ्टी; IT शेयरों में बिकवाली, स्टॉक इंडेक्स की रिकॉर्ड हाई ओपनिंग

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: June 28 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी ने शुरुआती बढ़त खो दी है। निफ्टी और सेंसेक्स, दोनों ने आज रिकॉर्ड हाई की ओपनिंग दी थी। शुक्रवार के बंद स्तर से 55 पॉइंट ऊपर 15,915 पर खुले निफ्टी में लगभग 0.20% की गिरावट है। 53,126 पर खुले सेंसेक्स में 52,800 से नीचे ट्रेड हो रहा है।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजारों की शुरुआत मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 100 पॉइंट की बढ़त के साथ 53,000 से ऊपर खुला। एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी ने भी आज मजबूत शुरुआत दी। वह पिछले 15,915 के रिकॉर्ड हाई पर खुला था।

छोटे और मझोले शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। निफ्टी के मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में लगभग आधा पर्सेंट की मजबूती है। सेक्टर इंडेक्स में निफ्टी PSU बैंक, मेटल और फार्मा में लगभग 1% का उछाल है। बाजार पर निफ्टी IT और मीडिया में बिकवाली का दबाव बना है।

बाजार को ONGC, NTPC, डॉ रेड्डीज लैब, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड और एशियन पेंट्स में मजबूती का सपोर्ट मिल रहा है। HDFC लाइफ, टाइटन, TCS, SBI, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और कोल इंडिया में बिकवाली का दबाव बन रहा है।

शुरुआत में घरेलू बाजारों पर अमेरिकी बाजारों के मजबूत रुझानों का असर रहा। हालांकि, एशियाई बाजार आज कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। घरेलू बाजार को सरकारी बैंकों, फार्मा और मेटल शेयरों का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी के IT और मीडिया सेक्टर इंडेक्स में कमजोरी है।

KIMS और डोडला की मजबूत लिस्टिंग

कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी KIMS और डोडला के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट हुए। KIMS का शेयर बीएसई और एनएसई में इश्यू प्राइस पर 22.3% के प्रीमियम के साथ 1,009 रुपए पर लिस्ट हुआ। डोडला के शेयरों की लिस्टिंग बीएसई में 100 रुपए यानी 23.36% के प्रीमियम के साथ 528 रुपए पर हुई। एनएसई में इसकी स्टिंग इश्यू प्राइस से 122.00 रुपए यानी 28.50% ऊपर 550.00 रुपए पर हुई।

शुक्रवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 226 पॉइंट यानी 0.43% चढ़कर 52,925 पर रहा था। निफ्टी 72.55 पॉइंट (0.46%) चढ़कर 15,863 पर बंद हुआ था। निवेशकों ने छोटे और मझोले शेयरों में भी अच्छी-खासी खरीदारी की थी। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स में 1.10% का उछाल आया था जबकि स्मॉल कैप में 0.54% की तेजी रही थी।

एशियाई बाजारों में कमजोरी

एशिया के अहम शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.09% की गिरावट आई। हांगकांग का हैंगसेंग 0.04% फिसलकर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट 0.03% नीचे बंद हुआ। कोरिया के कोस्पी में भी 0.03% की मामूली कमजोरी रही। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरी लगभग 0.08% गिरकर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी रही थी। डाओ जोंस 0.65% के उछाल के साथ बंद हुआ था। हालांकि, नैस्डैक में 0.06% की मामूली कमजोरी रही थी। लेकिन, S&P 500 में 0.33% की मजबूती रही। यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुझान रहा था। ब्रिटेन के FTSE (0.37%) और जर्मनी के DAX (0.12%) मजबूती के साथ बंद हुए थे। CAC में 13% की कमजोरी रही थी।

FII और DII डेटा

NSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, शुक्रवार 25 जून को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 678 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। यानी उन्होंने जितने रुपए के शेयर खरीदे थे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने शुद्ध रूप से 1,832 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की थी।

1.30 PM सेंसेक्स में 0.25% की गिरावट। एक तिहाई शेयरों में मजबूती।

1.30 PM निफ्टी में 0.10% की कमजोरी। लगभग आधे शेयरों में गिरावट।

10.15 AM KIMS में पैसा लगाने वाले इनवेस्टर लिस्टिंग गेन लेकर निकल रहे हैं। फिर भी इश्यू प्राइस से 17% ऊपर है।

10.15 AM डोडला डेयरी में मजबूती बनी हुई है। इश्यू प्राइस से 35% ऊपर है।

9.26 AM सरकारी बैंकों के शेयरों में जोरदार उछाल।

9.15 AM सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में मजबूती है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

देश की फार्मा कंपनियों ने चीन का नाम लेने से किया परहेज, जनवरी-मार्च तिमाही की अर्निंग कॉल में दिखा इसका असर

News Blast

पीएफ, किसान विकास पत्र, एनएससी और सुकन्या जैसी स्कीम्स पर मिलती रहेंगी वर्तमान ब्याज दरें, दिसंबर तक रहेंगी लागू

News Blast

शेयर मार्केट LIVE: सेंसेक्स 153 अंकों की बढ़त के साथ 51,500 के स्तर पर, सबसे ज्यादा मेटल सेक्टर में खरीदारी

Admin

टिप्पणी दें