May 18, 2024 : 10:53 AM
Breaking News
राष्ट्रीय

ठंड पर 6 राज्यों से रिपोर्ट: राजस्थान के 8 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, MP में 2 दिन बाद रात का तापमान 4-5 डिग्री और गिरेगा

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली22 मिनट पहले

कॉपी लिंक

ठंड का मकड़जाल: राजस्थान के फतेहपुर में मकड़ी के जाल पर जमी ओस की बूंदें बर्फ बन गईं।

आधा दिसंबर बीतने के बाद मैदानी इलाकों में सर्दी तेज हो गई। राजस्थान के 8 जिलों में अगले 3 दिन शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में रातें और ठंडी होंगी। बिहार के कई इलाकों में घना कोहरा जारी रहेगा। गुजरात में 17 से 19 दिसंबर के बीच ठंड और बढ़ सकती है।

राजस्थान: 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनीप्रदेश में मंगलवार रात अचानक चली सर्द हवाओं से महज 3 घंटे के अंदर पारा 5 डिग्री लुढ़क गया। जयपुर समेत 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए शीतलहर की यलो वॉर्निंग जारी की है। उत्तरी हवाओं के असर से श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर और भरतपुर में 18 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। इससे अगले 3-4 दिनों में ठंड और बढ़ेगी।

जयपुर में मंगलवार रात अचानक चली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है।

जयपुर में मंगलवार रात अचानक चली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है।

मध्यप्रदेश: लगातार छठे दिन बादल छाए हैंभोपाल में बुधवार सुबह भी कोहरा छाया रहा। इससे पहले मंगलवार को सुबह 5.30 से 11.30 बजे तक 6 घंटे कोहरे का असर रहा। इस दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई। दो दिन बाद रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। इंदौर में 11 दिसंबर से लगातार बादल छाए हुए हैं।

भोपाल के राजा भोज सेतु की फोटो शाम 5.40 बजे की है। फोटो: अनिल दीक्षित

भोपाल के राजा भोज सेतु की फोटो शाम 5.40 बजे की है। फोटो: अनिल दीक्षित

झारखंड: 5 साल में पहली बार इतनी ठंड, पारा 13.4 डिग्रीकश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के असर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ रही है। झारखंड में दिसंबर में ठंड का रिकॉर्ड टूटा और पारा 2 डिग्री गिरकर 13.4 रह गया। बीते 5 साल में पहली बार और 15 साल में सिर्फ 2 बार दिसंबर के पहले 15 दिनों में इतनी ठंड पड़ी है। रांची में तापमान 15 दिसंबर के बाद ही 15 डिग्री से नीचे जाता है।

रांची में मंगलवार को घने बादल छाए और बारिश हुई।

रांची में मंगलवार को घने बादल छाए और बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश: शिमला में तापमान 3 डिग्रीहिमाचल के लाहौल स्पीति जिले में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई। अब शिमला में तापमान लगातार गिर रहा है। मंगलवार को मिनिमम टेंपरेचर 3 डिग्री और मैक्सिमम 14 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बर्फ गिरने से तापमान और कम होगा।

शिमला में पाला जमने लगा है। फोटोः अधीर रोहाल

शिमला में पाला जमने लगा है। फोटोः अधीर रोहाल

गुजरात: बारिश से 4 दिन में पारा 4 डिग्री लुढ़काबेमौसम की बारिश से तापमान बीते 4 दिन में 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। उत्तर-पूर्वी हवाओं के चलते राज्य में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, मध्य प्रदेश और सेंट्रल अरब सागर पर साइक्लोनिक सिस्टम बना है। जिसके असर से 17 से 19 दिसंबर के बीच ठंड और बढ़ सकती है।

उत्तर पाकिस्तान पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से गुजरात के सरहदी इलाकों में ठंड बढ़ी।

उत्तर पाकिस्तान पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से गुजरात के सरहदी इलाकों में ठंड बढ़ी।

बिहार: दक्षिणी इलाकों में बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ने के आसारपटना समेत राज्य के दक्षिणी इलाकों में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड बढ़ेगी। रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री की कमी आ सकती है। दूसरी तरफ उत्तर बिहार के हिमालय की तराई वाले इलाकों में घना कोहरा छाएगा।

बिहार के तराई इलाकों में घना कोहरा छाया है।

बिहार के तराई इलाकों में घना कोहरा छाया है।

[ad_2]

Related posts

कल सतना के चित्रकूट में रहेंगे पीएम मोदी, स्वामी रामभद्राचार्य महाराज से हो सकती है मुलाकात

News Blast

नए चेहरों के साथ सामने आई सरकार:अनुराग ठाकुर ने रखा कैबिनेेट बैठक का ब्योरा, मनसुख ने किया- 23 हजार करोड़ के इमरजेंसी पैकेज का ऐलान

News Blast

जम्मू-कश्मीर पर बड़ा बयान:राज्यसभा में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बोले- हालात सामान्य होने पर जम्मू-कश्मीर को दिया जाएगा राज्य का दर्जा

News Blast

टिप्पणी दें