May 19, 2024 : 6:43 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते सेंसेक्स 46200 के पार, निफ्टी ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 11 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई28 मिनट पहले

कॉपी लिंकBSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट 183 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचाBSE सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 46,060 पर और निफ्टी 34 अंक ऊपर 13,512 पर खुला

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 249.21 अंक ऊपर 46,209.09 पर और निफ्टी 74.55 अंक ऊपर 13,552.35 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 46,247.43 और निफ्टी ने 13,562 को टच किया। यह दोनों इंडेक्स का हाइएस्ट लेवल है। बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 183.30 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में सरकारी कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी है। ONGC का शेयर 6% ऊपर कारोबार कर रहा है। गेल और IOC के शेयरों में भी 2-2% की बढ़त है। इसके अलावा SBI और NTPC के शेयर 2-2% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, इंफोसिस और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में हल्की गिरावट है। सुबह BSE सेंसेक्स 100.44 अंक ऊपर 46,060.32 पर और निफ्टी 34 अंक ऊपर 13,512.30 पर खुला।

एशियाई बाजारों में बिकवाली

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 166 अंक नीचे 26,590 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 34 अंक नीचे 3,338 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 79 अंकों की बढ़त के साथ 26,490 पर कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को बाजार में गिरावट

कल BSE सेंसेक्स 143.62 अंक नीचे 45,959.88 पर और निफ्टी 50.80 अंक नीचे 13,478.30 पर बंद हुआ है। निफ्टी में UPL का शेयर 11% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ था। छापेमारी की खबर से सीमेंट शेयरों में भी बिकवाली रही। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 3% और श्री सीमेंट का शेयर 2% नीचे बंद हुआ था। इंडेक्स में नेस्ले इंडिया का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में सुस्ती

कल यूरोपियन मार्केट में फ्लैट कारोबार रहा। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 35 अंको की बढ़त के साथ 6,599.76 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स भी हल्की बढ़त के साथ 5,549 पर बंद हुआ था। वहीं, जर्मनी का DAX इंडेक्स 44 अंक नीचे 13,295 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में गिरावट

गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में हल्की बिकवाली देखने को मिली। डाउ जोंस इंडेक्स 0.23% की गिरावट के साथ 69 अंक नीचे 29,999.30 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स भी 4 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 3,668.10 पर बंद हुआ था। दूसरी ओर, नैस्डैक इंडेक्स 66 अंक ऊपर 12,405 पर बंद हुआ था।

09:42 AM BSE बैंकिंग इंडेक्स में शामिल सभी 10 बैंकों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में बंधन बैंक का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। RBL के शेयर में भी 2% की बढ़त है।

09:33 AM सेंसेक्स 249.21 अंक ऊपर 46,209.09 पर और निफ्टी 74.55 अंक ऊपर 13,552.35 पर कारोबार कर रहा है।

09:29 AM निफ्टी PSU इंडेक्स में 2.43% की बढ़त है। इंडेक्स में कैनरा बैंक का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है। PNB और IOB के शेयर 3-3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स -NSE

सोर्स -NSE

09:28 AM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल सभी 10 मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में सेल और वेदांता के शेयरों में 1-1% से ज्यादा की तेजी है।

09:24 AM BSE सेंसेक्स इंडेक्स में शामिल 30 में से 24 कंपनियों के शेयरों में तेजी और छह के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में ONGC का शेयर 7% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स -BSE

सोर्स -BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 100.44 अंक ऊपर 46,060.32 पर और निफ्टी 34 अंक ऊपर 13,512.30 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

किशोर बियानी को बड़ा झटका: दिल्ली हाईकोर्ट ने फ्यूचर रिटेल-रिलायंस सौदे पर अस्थायी रोक लगाई, फ्यूचर ग्रुप पर 20 लाख रु. का जुर्माना भी लगाया

Admin

बीते 60 दिन में कंपनी का मार्केट कैप रोजाना औसतन 7300 करोड़ रुपए बढ़ा, 15 लाख करोड़ के स्तर पर पहुंचने वाली देश की इकलौती कंपनी

News Blast

ग्रोफर्स, बिग बॉस्केट और अमेजन को टक्कर देने आ गई रिलायंस जियो मार्ट, एमआरपी पर 15 प्रतिशत तक दे रही है डिस्काउंट

News Blast

टिप्पणी दें