May 10, 2024 : 10:48 AM
Breaking News
बिज़नेस

शेयर मार्केट LIVE: बाजार की शानदार शुरुआत; सेंसेक्स 44,902 और निफ्टी 13,215 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला

[ad_1]

Hindi NewsBusinessBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: December 3 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुंबई21 मिनट पहले

कॉपी लिंकBSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 178 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचानिफ्टी में गेल का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा

बाजार में कारोबार की शुरुआत रिकॉर्ड बढ़त के साथ हुआ। सेंसेक्स 140.32 अंक ऊपर 44,758.36 पर और निफ्टी 50.05 अंक ऊपर 13,163.80 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में गेल का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है। शेयर में बढ़त का यह लगातार तीसरा दिन है। इसके अलावा ओएनजीसी और मारुति के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की बढ़त है। वहीं, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक के शेयरों में हल्की गिरावट है। सुबह सेंसेक्स 283.02 अंक ऊपर 44,902.02 पर और निफ्टी 101.55 अंक ऊपर 13,215.30 पर खुला।

एशियाई बाजारों में तेजी

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 40 अंक ऊपर 26,841 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 206 अंकों की बढ़त के साथ 26,739 पर कारोबार कर रहा है। वहीं,चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.09% की गिरावट के साथ 3,446.19 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को बाजार का हाल

कल BSE सेंसेक्स 37.40 अंक नीचे 44,618.04 पर और निफ्टी 4.70 अंक ऊपर 13,113.75 पर बंद हुआ था। बाजार पर अन्य एशियाई बाजारों और यूरोप के बाजारों में फ्लैट कारोबार का असर दिखा। हालांकि, निफ्टी इंडेक्स का यह स्तर क्लोजिंग के लिहाज से हाइएस्ट है। इससे पहले मंगलवार को निफ्टी 13,109.05 पर बंद हुआ था। बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयरों ने लीड किया। वहीं, निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.19% ऊपर और मेटल इंडेक्स 2.56% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।

यूरोप के बाजारों में तेजी

यूरोपियन मार्केट में अच्छी तेजी देखने को मिली। कल ब्रिटेन में कोरोना वैक्सीन की मंजूरी के FTSE इंडेक्स 1.23% ऊपर 6,463.39 पर बंद हुआ था। हालांकि, अन्य यूरोपियन बाजारों में फ्रांस का CAC इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ 5,583.01 पर बंद हुआ था। वहीं, जर्मनी का DAX इंडेक्स 0.52% की गिरावट के साथ 13,313.20 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजारों में बढ़त

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। डाउ जोंस इंडेक्स 0.20% की बढ़त के साथ 59.87 अंक ऊपर 29,883.80 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स भी 0.18% ऊपर 3,669.01 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक 5.74 अंक नीचे 12,349.40 पर बंद हुआ था।

09:15 AM BSE सेंसेक्स 283.02 अंक ऊपर 44,902.02 पर और निफ्टी 101.55 अंक ऊपर 13,215.30 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



[ad_2]

Related posts

सीरियल किलर का सागर और भोपाल के बाद इंदौर में भी था हत्या करने का इरादा

News Blast

यहां शादी से पहले लड़की को देना होता है वर्जिनिटी का सबूत

News Blast

ब्याज दर में कटौती से नहीं बढ़ा निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च से ही होगा आर्थिक विकास : एसबीआई चेयरमैन

News Blast

टिप्पणी दें