May 19, 2024 : 9:44 AM
Breaking News
अन्तर्राष्ट्रीय

1 लाख से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर; इनमें 21 हजार अमेरिका में, यहां हफ्ते भर में 15 लाख संक्रमित बढ़े

  • Hindi News
  • International
  • Hindi News International Coronavirus Novel Corona Covid 19 18 November | Coronavirus Novel Corona Covid 19 News World Cases Novel Corona Covid 19

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

वॉशिंगटन15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यह फोटो ग्रीस का है। क्रिसमस के लिए बाजार सज चुके हैं। इस बार कैंडल्स पर भी कोरोना का असर नजर आ रहा है। सांता क्लॉज के आकार में ढली यह मोमबत्ती भी मास्क लगाए नजर आ रही है।

  • दुनिया में 5.62 करोड़ से ज्यादा संक्रमित, 13.49 लाख मौतें हुईं, 3.91 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा 1.16 करोड़ से ज्यादा, अब तक 2.54 लाख लोगों की जान गई

दुनियाभर में अब तक 5.62 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.92 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.50 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अब 1.57 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, यानी एक्टिव केस। इनमें भी 1.56 करोड़ मरीजों में हल्के लक्षण है लेकिन इस बीच, गंभीर मरीजों का आंकड़ा भी 1 लाख के पार हो गया है।

डेटा एनालिसिस करें तो इन गंभीर मरीजों में 21 हजार 809 संक्रमित अमेरिका के हैं। यहां पिछले दो हफ्ते से मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। अब तक के अनुमान से कहीं ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। WHO की अमेरिकन ब्रांच PAHO के मुताबिक, यहां में एक हफ्ते में करीब 15 लाख नए केस सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना से 19 हजार लोगों की मौत हो गई।

भारत में गंभीर मरीजों की संख्या 8,944 और ब्राजील में 8,318 है। ये आंकड़े worldometers.info से लिए गए हैं।

ब्राजील में भी संक्रमण और मौतें बढ़ रहीं

PAHO के असिस्टेंट डायरेक्टर जार्बस बारबोसा ने बताया कि ब्राजील में भी दोबारा संक्रमण और मौतें बढ़ रही हैं। उरुग्वे के ब्राजील बॉर्डर से सटे इलाकों में भी यही हालात हैं। इधर, दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5.62 करोड़ के पार हो गया। अब तक 3 करोड़ 91 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 13 लाख 49 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

इटली में हालात फिर खतरनाक
यूरोप के लगभग सभी देशों में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इटली में हालात दोबारा गंभीर होते जा रहे हैं। मंगलवार को यहां 33 हजार नए मामले सामने आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 731 लोगों की मौत हुई। इसके एक दिन पहले, यानी सोमवार को, 504 लोगों की मौत हुई थी। मौतों का यह आंकड़ा ब्रिटेन से भी ज्यादा है।

रोम में कोरोना के चलते कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, सरकार ने कहा है कि सख्त लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

रोम में कोरोना के चलते कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। हालांकि, सरकार ने कहा है कि सख्त लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा
ब्रिटेन में सरकार ने देश के कुछ हिस्सों में पिछले हफ्ते आंशिक लॉकडाउन लगाया था। इसके बावजूद 24 घंटे में मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। कुल 598 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही करीब 22 हजार नए केस सामने आए। ब्रिटेन में अब मरने वालों की संख्या 52 हजार 745 हो गई है। ब्रिटेन में कोरोना फंड के इस्तेमाल को लेकर सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ब्रिटिश एयरवेज करेगी टेस्टिंग
ब्रिटिश एयरवेज ने अमेरिका से आने वाले यात्रियों के लिए नई सुविधा शुरू की है। कंपनी अमेरिकन एयरपोर्ट्स पर ही यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग करेगी, ताकि संक्रमित मिलने पर उनका इलाज कराया जा सके। कंपनी ने कहा है कि इससे दूसरे यात्रियों को भी संक्रमण के खतरे से बचाया जा सकेगा। ब्रिटेन और अमेरिका के बीच करीब 10 हजार लोग रोज एयर ट्रैवल कर रहे हैं।

अमेरिका के नॉर्थ डकोटा में मास्क अब जरूरी
अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा रविवार को एक करोड़ 10 लाख से ज्यादा हो गया। यहां हॉस्पिटल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। नॉर्थ डकोटा में मास्क पहनना मेंडेटरी कर दिया गया है। मिशिगन में कॉलेज, हाईस्कूल और ऑफिसों को 3 हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है। वॉशिंगटन में दूसरों के घर जाने पर रोक लगा दी गई है। रेस्टोरेंट्स और बार भी बंद रहेंगे।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 11,693,878 254,250 7,079,739
भारत 8,912,704 131,031 8,333,013
ब्राजील 5,911,758 166,743 5,361,592
फ्रांस 2,036,755 46,273 143,152
रूस 1,971,013 33,931 1,475,904
स्पेन 1,535,058 41,688 उपलब्ध नहीं
यूके 1,410,732 52,745 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 1,329,005 36,106 1,148,833
इटली 1,238,072 46,464 457,798
कोलंबिया 1,211,128 34,381 1,118,902

आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

Related posts

लिव इन पार्टनर ही निकला ब्यूटीशियन का हत्यारा

News Blast

किसी एक वैक्सीन के हमेशा प्रभावी रहने पर संदेह है इसलिए प्रोटीन, मृत वायरस और नाक से स्प्रे वाली वैक्सीन भी बना रहे वैज्ञानिक

News Blast

न्याय के पहरेदार:भारतीय मूल के गुरबीर ग्रेवाल अमेरिका के सिक्योरिटी बोर्ड में अहम् भूमिका निभाएंगे, नागरिकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई को रोकने की नई नीति

News Blast

टिप्पणी दें