May 21, 2024 : 7:42 PM
Breaking News
MP UP ,CG

Manoj Tiwari Mirzapur (UP) Latest News And Updates: BJP MP Manoj Tiwari In Vindhyanchal Temple For Worship Says Over Nitish Kumars Oath Ceremony In Bihar | मनोज तिवारी ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन; बोले- नीतीश की अगुवाई में दो डिप्टी CM बिहार को आत्मनिर्भर बनाएंगे

[ad_1]

Hindi NewsLocalUttar pradeshVaranasiManoj Tiwari Mirzapur (UP) Latest News And Updates: BJP MP Manoj Tiwari In Vindhyanchal Temple For Worship Says Over Nitish Kumars Oath Ceremony In Bihar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मिर्जापुर9 मिनट पहले

कॉपी लिंक

यह फोटो मिर्जापुर की है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने आज मां विंध्यवासिनी के दरबार में पूजा अर्चना की।

आज एक तरफ जहां बिहार में नीतेशे सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है वहीं, चुनाव में प्रचार करने वाले भोजपुरी गायक-अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी UP के मिर्जापुर में स्थित माता विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इस मौके पर मनोज तिवारी ने कहा कि, मैं जब बिहार में प्रचार करता था तो सबसे पहले मां विंध्यवासिनी का स्मरण करता था। आज उन्हीं के बल पर खड़ा हूं। आज जो कुछ भी है, मां की कृपा से ही है।

पूजन सामग्री की टोकरी सिर पर लिए सांसद मनोज तिवारी।

पूजन सामग्री की टोकरी सिर पर लिए सांसद मनोज तिवारी।

बिहार में BJP के दो डिप्टी सीएम लेंगे शपथ

बिहार में डिप्टी सीएम के नाम को लेकर चल रहे कयासों के बीच सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा के दो डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं, जो बिहार को आत्मनिर्भर बिहार के परमलक्ष्य तक पहुंचाएंगे। कारण भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां बारी-बारी से सबको मौका मिलता है। सुशील मोदी के ट्वीट पर मनोज तिवारी ने कहा कि, उन्होंने अच्छा लिखा था ट्वीटर पर।

आज शाम नीतीश कुमार लेंगे शपथ

नीतीश कुमार आज शाम 4.30 बजे राजभवन में 7वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा और जदयू खेमे से 12 विधायकों समेत 14 लोग मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। भाजपा के तारकिशोर प्रसाद डिप्टी सीएम हो सकते हैं। रविवार शाम से रेणु देवी का नाम भी डिप्टी सीएम के रूप में सामने किया जाता रहा।

[ad_2]

Related posts

एमजी रोड पर सड़क निर्माण शुरू, जेसीबी से पुरानी उखाड़ी, सीमेंट-कांक्रीट की बनाएंगे

News Blast

आज फिर घटे कोरोना केस, 24 घंटे में आए 67,597 नए मामले, 1188 की मौत

News Blast

रात 12 बजे सांसद ने मांगे पांच सौ आईसीयू बेड वेंटिलेटर, बोले – इंदौर को एम्स मिले या एमवाय को एम्स का दर्जा देकर सुविधाएं दें

News Blast

टिप्पणी दें