May 21, 2024 : 2:01 AM
Breaking News
लाइफस्टाइल

मेष से मीन राशि तक, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, सफलता मिलेगी या नहीं

  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • 12 Zodiac Signs From Aries To Pisces, October 24 Tarot Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Shaniwar Ka Rashifal, Daily Rashifal, Taro Rashifal

13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • शनिवार को मेष राशि के लोगों के लिए मिश्रित फल देने वाला समय रहेगा, वृष राशि की पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म हो सकती हैं

टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि के लिए शनिवार, 24 अक्टूबर का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अच्छे-बुरे दोनों तरह के अनुभव हो सकते हैं। वृष राशि के लोगों की पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए मेष से मीन तक, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन…

मेष – TWO OF WANDS

आज का दिन मिश्रित फलदायक होगा। जितनी सकारात्मक घटनाएं होंगी उतनी ही नकारात्मक भी घटनाएं घटेगी। व्यक्तिगत जीवन और काम की जिम्मेदारियों में तालमेल बनाए रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। मन में दुविधा बनी रहने की वजह से योग्य निर्णय ले पाना कठिन होगा। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय आज ना ले।

करियर: इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े व्यापार में नयापन लाने की आवश्यकता होगी।

लव: पार्टनर के साथ मेलजोल बढ़ेगा।

हेल्थ: मांसपेशियों में खिंचाव या सूजन हो सकती है।

लकी कलर: ब्राउन

लकी नंबर: 2

वृषभ – FIVE OF PENTACLES

पैसों की समस्या दूर करने के प्रयास को धीरे-धीरे प्रगति मिलेगी। काम के नए तरीके सीखने की आवश्यकता होगी। परिवार का साथ मनोबल बढ़ाने के लिए उपयुक्त होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां और खुद के लिए देखे सपने दोनों बातों को संभल कर आगे बढ़ना आपका स्ट्रेस बढ़ा सकता है।

करियर: पार्टटाइम काम करने वालों को काम का बड़ा मौका मिल सकता है।

लव: वैवाहिक जीवन की समस्या का निवारण करने के लिए बुजुर्गों की राय महत्वपूर्ण होगी।

हेल्थ: हड्डी में फ्रैक्चर या दर्द हो सकता है।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर: 4

मिथुन – THREE OF PENTACLES

प्रॉपर्टी या आप अभी जिस घर में रह रहे वहां पर रिनोवेशन का काम शुरू हो सकता है। काम की शुरुआत में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। प्रॉपर्टी में किया निवेश फलदाई होगा ;या प्रॉपर्टी द्वारा आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।काम के लिए लोगों से मेलजोल बढ़ाए।

करियर: टीम मेंबर्स का साथ मिलने की वजह से काम दिए गए समय से पहले खत्म हो सकता है।

लव: विवाह का निर्णय लेते समय व्यक्ति की आर्थिक परिस्थिति के बारे में अधिक जानकारी हासिल करें।

हेल्थ: गले का दर्द या खांसी तकलीफ देगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर: 8

कर्क – NINE OF PENTACLES

आर्थिक परिस्थिति आज ठीक रहने की वजह से भविष्य से जुड़े कुछ निर्णय आज लिए जाएंगे। काम को और बढ़ाने का आपका प्रयास है सफल रहेगा। लक्ष्य से जुड़ी प्रगति का बार-बार अवलोकन करना आपकी एकाग्रता भंग कर सकता है। परिवार से जुड़े निर्णय समझदारी से देख लें।

करियर: व्यापारियों को डिजिटल मार्केटिंग की सहायता से फायदा होगा।

लव: अविवाहित महिलाओं को अपेक्षा अनुसार साथीदार जल्दी मिलेगा।

हेल्थ: बालों से जुड़ी समस्या हल होगी।

लकी कलर: पीला

लकी नंबर :7

सिंह – TEN OF WANDS

काम के प्रति आप का उत्साह कम होने की वजह से छोटी जिम्मेदारियों का भी बोझ लग सकता है।रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नहीं काम करने की आवश्यकता होगी या पूरी तरह से आराम करने पर ध्यान दें। एकांत में बिताया समय आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगा।

करियर: नौकरीपेशा लोग काम को अपनी क्षमता अनुसार नहीं कर पाएंगे।

लव: पार्टनर का आपके प्रति आपके प्रति अविश्वास रिश्ते में कटुता ला सकता है।

हेल्थ: गर्दन और कंधों का दर्द सताएगा।

लकी कलर: लाल

लकी नंबर: 5

कन्या – PAGE OF SWORDS

करियर में बदलाव लाने का आपका विचार आज निश्चित हो सकता है। काम से जुड़े अलग-अलग विचारों की वजह से मन में तनाव रहेगा। किसी एक बात पर पूरी तरह से फोकस कर पाना आज आपके लिए कठिन हो सकता है। लेकिन थोड़ी प्रयास से आप काम में और विचारों में डिसिप्लिन ला सकते हैं।

करियर: नौकरी करने वालों का काम से मन उब सकता है।

लव: पार्टनर की मर्जी बनाए रखने के लिए आपके द्वारा लिए निर्णय और जटिल प्रश्न बना सकते हैं।

हेल्थ: शरीर में वात बढ़ने की वजह से अस्वस्थता महसूस होगी।

लकी कलर: नीला

लकी नंबर:4

तुला – THREE OF SWORDS

आज आप काफी प्रयास के बाद अपने काम में बदलाव और डिसिप्लिन लाने मैं कामयाब रहेंगे। जीवन में मिले अपयश का असर थोड़ा बहुत आपके ऊपर रह सकता है। फिर भी आप प्रश्नों के उत्तर ढूंढने का प्रयास जारी रखेंगे। परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं। अपनी बात को समझा पाना कठिन होगा।

करियर: डेंटिस्ट और मेडिकल शाखा के विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दे।

लव: पूर्व परिचित व्यक्ति से मतभेद मिटाकर रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

हेल्थ: हृदय संबंधित विकार सता सकते हैं।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 1

वृश्चिक – TEN OF SWORDS

मानसिक अस्वस्थता या डिप्रेशन आप पर हावी हो सकता है। नकारात्मक भावनाओं को मिटाने के लिए योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन और उचित आहार लेने की आवश्यकता होगी। जीवन शैली में किए गए बदलाव धीरे-धीरे असर दिखाएंगे। आज आपको महसूस होने वाली कोई भी भावनाओं को खुद हो कर सुलझाने की कोशिश ना करें। करियर: काम और व्यापार से जुड़े राजकारण की वजह से मनोबल कम हो सकता है।

लव: पार्टनर का बर्ताव अकेलापन लाएगा।

हेल्थ: सेहत में सुधार लाने के लिए पूरी तरह से बेड रेस्ट लेना जरूरी होगा।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर: 6

धनु – KING OF PENTACLES

आपको मिले यश और अपयश दोनों की जिम्मेदारी आपको ही उठानी पड़ेगी। किसी और की से सहायता की अपेक्षा ना करें। आपकी आत्मनिर्भरता की वजह से पिताजी को गर्व महसूस हो सकता है। फिर भी एक दूसरे के अहंकार को समझ पाना या कम कर पाना मुश्किल होगा।

करियर: विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप के लिए अधिक प्रयत्न करने होंगे।

लव: उम्र में आप से बड़े व्यक्ति की तरफ आप आकर्षित हो सकते हैं।

हेल्थ: योग्य खान-पान का असर सेहत पर दिखेगा।

लकी कलर: ब्राउन

लकी नंबर:9

मकर – THE MOON

अधिक चिंता की वजह से जो परिस्थिति आपके पक्ष में है उस पर भी आप नकारात्मक असर कर सकते हैं। नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के लिए मेडिटेशन और चक्रा हीलिंग द्वारा सहायता होगी। हर परिस्थिति के बारे में नकारात्मक बातें ही देखना आपका आत्मविश्वास कम करेगा और लोगों का आप के प्रति बना नजरिया भी बिगाड़ सकता है।

करियर: व्यापार को और आगे बढ़ाने के लिए भागीदारी न करें।

लव: काम की वजह से पार्टनर्स एक दूसरे को वक्त नहीं दे पाएंगे।

हेल्थ: सर्दी जुकाम जैसी छोटी तकलीफ होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 2

कुंभ – KNIGHT OF WANDS

काम को दिए वक्त पर पूरा करना आज आपके लिए चुनौती हो सकता है। लेकिन हर चुनौती का सामना करने के लिए आप पूरी तरह से तैयार रहेंगे। परिवार संबंधित कुछ कामों को एन वक्त पर प्राधान्य देना होगा जो आपकी काम की योजना में बदलाव ला सकता है। दिनभर इरिटेशन महसूस हो सकता है फिर भी अधिकतर कामों में आप को प्रगति दिखेगी।

करियर: महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होने की खुशियां मनाई जा सकती है।

लव: पार्टनर की तरफ से दूरियां मिटाने की कोशिश की जाएगी।

हेल्थ: त्वचा संबंधित विकार थोड़ी मात्रा में सता सकते हैं।

लकी कलर: सफेद

लकी नंबर: 5

मीन – THE LOVERS

आपका समय फिलहाल अच्छा चल रहा है फिर भी पुरानी गलतियों का असर थोड़ा दिखेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी खास करके मार्केटिंग क्षेत्र में। परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। भाई बहन साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।

करियर : मीडिया संबंधित व्यक्ति प्रगति करेंगे।

लव : लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

हेल्थ: एसिडिटी की तकलीफ की वजह से नींद पर असर हो सकता है।

लकी कलर: पर्पल

लकी नंबर: 3

Related posts

भोपाल शहर में एक अनूठा देवी मंदिर, जहां मातारानी को चरण पादुका अर्पित करते हैं श्रद्धालु

News Blast

मूल नक्षत्र में चंद्रमा होने से बन रहा है अशुभ योग जिसके कारण 8 राशियों को जॉब और बिजनेस में रहना होगा संभलकर

News Blast

व्रत-उपवास न कर पा रहें और मंदिर न जा पाएं तो भी 6 मंत्रों से हो सकती है भगवान की विशेष पूजा

News Blast

टिप्पणी दें