May 11, 2024 : 9:16 PM
Breaking News
MP UP ,CG

दशहरे पर कहीं कुम्भकरण और मेघनाद गायब तो कहीं रावण के पुतले की ऊंचाई घटी, जानिए भोपाल में कब और कहां होगा दशानन का दहन

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • If Kumbhakaran And Meghnad Disappeared On Dussehra, Then The Height Of The Effigy Of Ravana Decreased, Know When And Where The Burning Of Dasharan Will Take Place In Bhopal

भोपालएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में बांस और अखबार से रावण का पुतला तैयार करते कारीगर।

  • सबसे पुराने छोला मंदिर में 129वां वर्ष कार्यक्रम में सवा लाख की जगह सिर्फ 5 हजार ही लोग शामिल होंगे
  • शहर में इस बार सबसे बड़ा रावण 35 फीट का रहेगा, रावण दहन की संख्या भी आधी से भी कम रह गई

कोरोना काल के कारण कई त्योहार और आयोजन रद्द हो गए हैं। ऐसे में आपके मन में दशहरा के आयोजन को लेकर जिज्ञासा जरूर होगी। आपको बता दें कि शहर में प्रमुख रूप से करीब 80 जगह रावण दहन होगा, लेकिन आयोजन का स्वरूप बदला नजर आएगा। कहीं रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतले नहीं मिलेंगे तो कहीं दशानन की ऊंचाई कम हो गई है। शहर के छोला, विट्‌टन मार्केट, कोलार, टीटी नगर, नेहरू नगर, अयोध्या नगर, भेल दशहरा मैदान, बैरागढ़, अवधपुरी, करोंद और नीलबढ़ समेत कई कॉलोनियों में रावण होगा।

भोपाल की कॉलोनियों में भी रद्दी पेपर और अन्य सामानों से रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं।

भोपाल की कॉलोनियों में भी रद्दी पेपर और अन्य सामानों से रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं।

भोपाल में रावण दहन के प्रमुख कार्यक्रम –

छोला दशहरा मैदान, शाम 7.30 बजे
हिंदू उत्सव समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया इस बार मारवाड़ी रोड से सीमित रूप में पारम्परिक चल समारोह तीन ट्रॉलों के साथ निकलेगा। पहले 20 से 25 रहते थे। पिछले साल सवा लाख लोग शामिल हुए थे, इस बार पांच हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। रावण का पुतला 35 फीट, कुंभकर्ण का 30 और मेघनाद का 25 फीट का रहेगा। पिछले 60, 55 और 50 फीट के बनाए गए थे। चल समारोह के लिए समाजसेवी फूलसिंह माली को संयोजक और मुकेश पंथी तथा बलदेव शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है।

लिंक रोड नंबर-3 पर बने हुए रावण के मुखौटे को तैयार किया जाता। फोटो- अनिल दीक्षित

लिंक रोड नंबर-3 पर बने हुए रावण के मुखौटे को तैयार किया जाता। फोटो- अनिल दीक्षित

कोलार में सिर्फ रावण, कुंभकर्ण-मेघनाद हुए ‘गायब’

स्थान : कोलार, दहन शाम 6.30 बजे
रावण महज 12 फीट ऊंचा रहेगा। इस बार कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले नहीं रहेंगे। पिछली बार रावण 105 फीट ऊंचा बना था, कुंभकर्ण 65 और मेघनाद का पुतला 61 फीट का था। आतिशबाजी नहीं होगी। चल समारोह तीन ट्रॉलों के साथ निकलेगा। इस बार संख्या सीमित रहेगी। पिछले साल एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए थे। कार्यक्रम 18 साल से हो रहा है। संयोजक रविंद्र यति ने बताया कि 12 फीट ऊंचे रावण के पुतले का ही सांकेतिक दहन किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस आयोजन में समिति के पदाधिकारी ही आमंत्रित रहेंगे।

लिंक रोड नंबर-3 पर बने हुए रावण के मुखौटे को लेकर जाते हुए।

लिंक रोड नंबर-3 पर बने हुए रावण के मुखौटे को लेकर जाते हुए।

टीटी नगर, शाम 4.30 बजे

सांकेतिक आतिशबाजी होगी, 1 हजार लोग ही आ सकेंगे
यहां चल समारोह नहीं निकलेगा। पिछले साल 25 हजार लोग शामिल हुए थे। इस बार सिर्फ एक हजार लोग आ सकेंगे। पुलते की ऊंचाई में रावण 25 फीट रहेगा। कुंभकर्ण और मेघनाद के भी पुतले रहेंगे। पिछले साल तीनों की हाइट 55-55 फीट थी। आयोजन का 53वां साल है। संयोजक अजय श्रीवास्तव ने बताया सिर्फ 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कोरोना को देखते हुए यह निर्णय लिया है। आतिशबाजी का छोटा प्रदर्शन होगा, इस आयोजन में समिति के पदाधिकारी ही आमंत्रित रहेंगे। यह निर्णय समिति के राजेश वर्मा, सोनू भाभा, राकेश सिंघई और कमल जैन की सहमति से लिया गया।

सेकंड नंबर स्टाप के पास रावण का पुतला तैयार करते कारीगर।

सेकंड नंबर स्टाप के पास रावण का पुतला तैयार करते कारीगर।

नेहरू नगर में सैनिटाइजेशन और मास्क का इंतजाम
यहां 45 फीट ऊंचा रावण जलाया जाएगा। कुंभकर्ण 40 तो मेघनाद का पुतला 35 फीट का रहेगा। पिछले साल सभी के 50 फीट से ऊंचे थे। कार्यक्रम में महज समिति के और चयनित लोग शामिल हो सकेंगे। पहले 20 हजार के आसपास लोग पहुंचते थे। श्री लोक कल्याण समिति की ओर से कलियासोत दशहरा मैदान नेहरू नगर में इस बार 45, 40 और 35 फीट के रावण, मेघनांद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन में शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी, सिर्फ रावण दहन कर राम का राज्याभिषेक किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर मशीन लगाई जाएगी और मास्क वितरित किए जाएंगे। दर्शकों के खड़े रहने के लिए दूरी भी निर्धारित रहेगी।

राजधानी में इस बार रावण दहन की संख्या आधे से कम रह गई।

राजधानी में इस बार रावण दहन की संख्या आधे से कम रह गई।

भेल दशहरा मैदान में रावण दहन नहीं होगा

यहां कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। पिछले साल 60 हजार लोग शामिल हुए थे। पुतले की ऊंचाई 50 फीट ऊंचे तक रहती थी।

इन इलाकों की जानकारी भी पढ़िए –

  • बिट्टन मार्केट – अरेरा उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश व्यास ने बताया जल्द बैठक कर निर्णय लेने जा रहे हैं कि दशहरा कैसे मनेगा।
  • बैरागढ़ – नवयुवक सभा समिति के उपाध्यक्ष वासुदेव वाधवानी ने बताया परंपरा कायम रहे, इसलिए समिति के लोग ही उपस्थित रहेंगे।
  • अशोका गार्डन – दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष पप्पू राय ने बताया कि आयोजन में शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए बहुत कम लोग ही शामिल किए जाएंगे।
  • जंबूरी मैदान – भेल हिंदू उत्सव समिति के संरक्षक नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि समिति आमजन को आमंत्रित नहीं करेगी।
  • अवधपुरी – दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक गणेशराम ने बताया कि कोविड गाइडलाइन का पालन करेंगे।
  • एमवीएम – सांस्कृतिक उत्सव समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत चौरसिया ने बताया कि समिति कुछ अतिथियों को ही बुलाएगी।
  • शाहपुरा – दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष भारत सिंह पाल ने बताया कि इस बार मैदान में केवल 200 लोगों के बैठने के लिए ही व्यवस्था की जाएगी।

सरकार ने यह जारी की है गाइडलाइन

  • रावण दहन के लिए मैदान के आकार को दृष्टिगत रखते हुए और फेस मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन की शर्त पर ही 100 लोगों से अधिक संख्या के जनसमूह के कार्यक्रमों की अनुमति प्रशासन देगा।
  • आयोजकों को लिखित में आवेदन करना जरूरी। शर्तों का पालन करवाने की जवाबदारी आयोजकों की होगी।
  • आयोजन की वीडियोग्राफी आयोजकों को करानी होगी। कार्यक्रम समाप्ति के 48 घंटे में इसे जिला प्रशासन को देना होगा।
  • ध्यान रखना होगा कि भीड़ न हो। सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

Related posts

कोलार थाने पहुंची साध्वी प्रज्ञा:FIR नहीं होने का आरोप लगाने वाली लड़की ने करा दी BJP सांसद की किरकिरी, पुलिस ने बता दिया कार्रवाई का स्टेटस

News Blast

थर्मल पॉवर कॉर्पारेशन के अफसरों पर CBI छापा:इंदौर, राजस्थान और झारखंड में एक साथ कार्रवाई, कई दस्तावेज जब्त; अधिकारियों पर पद का दुरुपयोग का आरोप

News Blast

PM Kisan के डबल होने वाले हैं पैसे? ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस

News Blast

टिप्पणी दें