May 19, 2024 : 1:51 AM
Breaking News
बिज़नेस

कमजोर ग्लोबल सेंकेतों का असर; सेंसेक्स में 135 और निफ्टी में 40 अंकों की गिरावट, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बी बिकवाली

  • Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: October 22 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

मुंबई11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • कल बीएसई सेंसेक्स 162 अंक ऊपर 40,707 पर और निफ्टी 40 अंक ऊपर 11,937 पर बंद हुआ था
  • कल अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.11% की बढ़त के साथ 12 अंक नीचे 11,665 पर बंद हुआ था

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार में गिरावट है। बीएसई 138.17 अंक नीचे 40,569.14 पर और निफ्टी 39.80 अंक नीचे 11,897.85 स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बाजार में ऑटो, बैंकिंग और मेटल शेयरों में गिरावट है। जबकि आईटी सेक्टर में हल्की बढ़त है।

निफ्टी में ब्रिटानिया और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 2-2 फीसदी की तेजी है। बजाज फाइनेंस और विप्रो के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की बढ़त है। जबकि डॉ. रेड्डीज और हिंडाल्को के शेयरों में 1-1 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा एशियन पेंट्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। सुबह बीएसई 176 अंक नीचे 40,531.31 पर और निफ्टी 47.65 अंक नीचे 11,890.00 स्तर पर खुला।

इन शेयरों पर रहेगी नजर

1. तिमाही नतीजे – गुरुवार को एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, बजाज होल्डिंग्स, भारती इंफ्राटेल, बायोकॉन, एचडीएफसी एएमसी और एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी।

2. बजाज फिनसर्व – सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 18.06% घटकर 986.29 करोड़ रुपए हो गया है।

3. रिलायंस इंडस्ट्रीज – रिलायंस जियो ने नया मेड-इन-इंडिया मोबाइल ब्राउजर जियो पेजेज (JioPages) लॉन्च कर दिया है।यह ब्राउजर आठ भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें डेटा प्राइवेसी पर फोकस करते हुए बेहतर ब्राउजिंग का अनुभव देने का वादा किया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर ब्राउजर का यह नया वर्जन आ गया है। जियो पेजेज को पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया है।

4. किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज – पूंजी बाजार नियामक सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग के मामले में किर्लोस्कर परिवार के 5 सदस्यों पर शेयर बाजार में कारोबार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध 6 महीने के लिए सभी सदस्यों पर लगाया गया है। सेबी ने इस मामले में एक सर्कुलर जारी कर जानकारी दी।

5. बजाज फाइनेंस – बुधवार को एनबीएफसी सेक्टर की कंपनी बजाज फाइनेंस ने दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 36% घटकर 965 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,506 करोड़ रुपए रही थी।

बुधवार को बाजार का हाल

कल बाजार में बैंकिंग और मेटल शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 327 अंकों की बढ़त रही। जबकि ऑटो और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में पावर ग्रिड का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। इसके अलावा भारती एयरटेल का शेयर भी 3% ऊपर बंद हुआ था। जबकि ब्रिटानिया का शेयर 4% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। अंत में बीएसई सेंसेक्स 162.94 अंक ऊपर 40,707.31 पर और निफ्टी 40.85 अंक ऊपर 11,937.65 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही गिरावट
बुधवार को ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.35% की गिरावट के साथ 97.97 अंक नीचे 28,210.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक भी 12.47 अंकों की गिरावट के साथ 11,665.40 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 0.22% की फिसलकर 3,435.56 के स्तर पर बंद हुआ था।

यूरोपियन शेयर मार्केट में भी बुधवार को बिकवाली देखने को मिली। कल ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.91% नीचे बंद हुआ था। इसके अलावा फ्रांस का CAC इंडेक्स और जर्मनी का DAX इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। एशियाई बाजारों में भी आज जापान का निक्केई इंडेक्स 169 अंकों की गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 28.17 अंकों की गिरावट के साथ 3296.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

09:15 AM बीएसई 176 अंक नीचे 40,531.31 पर और निफ्टी 47.65 अंक नीचे 11,890.00 स्तर पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

Related posts

काम करने के लिहाज से टेक महिंद्रा भारत की 50 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल- रिपोर्ट

News Blast

Paytm Mall कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नोएडा से बेंगलुरु में शिफ्ट करेगी हेड ऑफिस, कंपनी करेगी 300 लोगों की हायरिंग

News Blast

गांवों के लोगों को आधार कार्ड जैसा प्रॉपर्टी कार्ड मिलेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच की स्वामित्व योजना

News Blast

टिप्पणी दें