May 19, 2024 : 1:58 PM
Breaking News
लाइफस्टाइल

परेशान हैं तो खुद में झांकने की जरूरत है, इससे मिल जाती है परेशानी की वजह और उसका उपाय

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • हजारों साल पहले भगवान महावीर ने दिया था जरूर से ज्यादा संग्रहण न करने का संदेश
  • अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन की रिसर्च में भी ये ही बात सामने आई

भगवान महावीर स्वामी, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उनका जीवन ही उनका संदेश है। भगवान महावीर महज एक धर्म विशेष के ही तीर्थंकर नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन और सुखी जीवन पद्धति को बनाने वाले थे। वो एक युग प्रवर्तक भी थे। उनकी बताई गई बातों को समझकर कोई भी इंसान अपनी परेशानियां खुद ही दूर कर सकता है। इसके साथ ही समाज की व्यवस्था भी बनाकर रख सकता है।

  • अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने अपने शोध में कहा है कि गरीबी का कारण संसाधनों की कमी नहीं बल्कि संसाधनों का असमान वितरण है। भगवान महावीर ने हजारों साल पहले समाज की इस समस्या पर विचार कर अपरिग्रह सिद्धांत के जरिये समाज में संसाधनों को समान रुप से बांटे जाने की व्यवस्था पर जोर दिया था। अपरिग्रह सिद्धांत का मतलब होता है किसी भी चीज को जरूरत से ज्यादा इकट्ठा नहीं करना।

अपने ही क्रोध से भस्म होता है मनुष्य
भगवान महावीर के नजरिये में इंसान का नियंत्रण कक्ष उसके भीतर ही होता है। मूल बात वृत्ति की है, नजरिये की है, हम भीतर से अपने को देखे और उसके हिसाब से इस दुनिया को समझें। किसी भी इंसान की सारी उलझनें उसके अंदर से ही पैदा होती हैं। इसलिए भगवान महावीर इंसान के अन्दर की वृत्ति को सुधारने की बात करते थे। उनका कहना था कि कोई भी इंसान अगर परेशान महसूस करे तो उसे खुद को ही अंदर से समझना चाहिए। ऐसा करने से ही उसे हर तरह की परेशानी की वजह पता चलेगी और उसको खत्म करने का तरीका भी मिल जाएगा।

हर इंसान को ध्यान रखने वाली बातें

  1. महावीर स्वामी का ज्ञान था कि इंसान हारता है तो अपनी ही तृष्णा से हारता है।
  2. इंसान भस्म होता है तो अपने ही गुस्से की वजह से अंदर ही अंदर खोखला होता जाता है।
  3. इंसान को उसका ही द्वेष हराता है। यानी जलन की भावना से इंसान खुद को ही हारा हुआ महसूस करता है।
  4. इंसान अपनी ही बैर भावना में वह उलझता है। उसका अहंकार ही उसके रास्ते की रुकावट है, बाहर तो कुछ है ही नहीं।

Related posts

शनिवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 5 है, नया काम करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक है, झूठ बोलने से बचें, वरना हानि हो सकती है

News Blast

शांति, खुशी और प्रेम का संचार करता है हार्टफुलनेस मेडिटेशन

News Blast

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने नए CDS, जनरल बिपिन रावत के निधन के 9 महीने बाद मिला नया प्रमुख

News Blast

टिप्पणी दें